एक्सप्लोरर

राजस्थान में बदला मौसम, चूरू में ओले के साथ कई जगह बारिश, अगले हफ्ते के लिए जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather News: आईएमडी के जयपुर केंद्र के मुताबिक रविवार (04 मई) सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में चुरू जिले में ओलावृष्टि हुई. जयपुर के साथ बारां, सिरोही समेत कई दूसरे हिस्सों में बारिश हुई.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव हुआ है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राजस्थान के चूरू जिले में ओलावृष्टि हुई है जबकि कई जगहों पर बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के दौरान राज्य के कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार रविवार (04 मई) सुबह तक पिछले 24 घंटे की अवधि में चूरू जिले में ओलावृष्टि हुई. इस दौरान राजधानी जयपुर के साथ साथ बारां, सिरोही, नागौर, जोधपुर, बीकानेर और पाली जिले में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई.

तापमान गिरने से राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत 

जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार (03 मई) शाम तेज आंधी के बाद बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक राज्य में भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी. इसने एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई भागों में मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. वहीं, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान भी जताया गया है.

5 से 7 मई के दौरान आंधी और बारिश की संभावना

इसी तरह, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 5 से 7 मई के दौरान तीव्र मेघ गर्जन होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. जबकि 6 से 7 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. बाड़मेर, जालोर और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget