एक्सप्लोरर

राजस्थान: बागीदौरा विधायक कृष्ण पटेल को ACB ने रिश्वत लेते हुए किया ट्रैप, 20 लाख रुपये लेने का आरोप

Rajasthan News: बांसवाड़ा के बागीदौरा विधायक जय कृष्ण पटेल पर अपने गनमैन के जरिए 20 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है. पटेल भारत आदिवासी पार्टी से विधायक हैं.

ACB Action On Bagidora MLA: राजस्थान में बांसवाड़ा के बागीदौरा विधायक को एसीबी ने ट्रैप किया है. जय कृष्ण पटेल को 20 लाख की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने ट्रैप किया है. यह कार्रवाई उस वक्त हुई है जब विधायक के गनमैन के जरिए 20 लाख रुपये की कथित रिश्वत ली जा रही थी.

ACB की रेड में आरोपी गनर फरार हो गया है. विधायक को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है. हालांकि ACB ने अभी पुष्टि नहीं की है. शाम 6:30 बजे ACB प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. जय कृष्ण पटेल पर अपने गनमैन के जरिए रिश्वत लेने का आरोप है. जय कृष्ण पटेल भारत आदिवासी पार्टी से विधायक हैं. उन्हें भारत आदिवासी पार्टी से विधायक बने साल भर हुआ है. जय कृष्ण पटेल माही विभाग में चल रहे कामों को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं. 

आरोपी विधायक को बांसवाड़ा लेकर आ रही ACB की टीम

बागीदौरा में जयपुर ACB टीम ने इस कारवाई को अंजाम दिया है. बागीदौरा से रिश्वत राशि लेने के मामले में ट्रैप किए जाने के बाद एसीबी की टीम भ्रष्टाचार के आरोपी विधायक को बांसवाड़ा लेकर आ रही है.

पिछले साल उपचुनाव में जीतने के बाद MLA बने थे पटेल

पिछले साल हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जय कृष्ण पटेल विधायक बने थे. दरअसल, बागीदौरा सीट से कांग्रेस के पूर्व MLA महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह विधानसभा की सीट खाली हो गई थी. मालवीय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे और बांसवाड़ा सीट से लोकसभा के चुनाव में उतरे थे. 

लोकसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की 7 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव भी कराए गए थे, इसमें बागीदौरा की सीट भी शामिल थी. लोकसभा चुनाव में महेंद्रजीत सिंह को हार मिली थी. यहां से भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत ने जीत दर्ज की थी. सांसद बनने के चक्कर में महेंद्रजीत सिंह अपनी विधायकी भी गंवा बैठे थे. 

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget