एक्सप्लोरर

नेपाल की स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जताई चिंता, बोले- 'अगले 3-4 दिन में हमारी सेना...'

Jodhpur News: जोधपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेपाल में जारी उग्र प्रदर्शनों पर चिंता जताई. इन हालात पर भारत की कड़ी निगरानी है. नेपाल में भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं.

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बुधवार (10 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे. इस बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने नेपाल में चल रहे उग्र प्रदर्शनों और अस्थिरता पर चिंता व्यक्त की. गजेंद्र शेखावत ने कहा कि नेपाल में जो घटनाएं हुई हैं, वे अत्यंत चिंताजनक हैं. जो परिस्थितियां बनी हैं, उन पर हमारी लगातार निगरानी है. जिन कारणों से यह संकट उत्पन्न हुआ है, वे और भी गंभीर हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि नेपाल में रह रहे भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का खतरा या समस्या नहीं है. वहीं, भारत से गए पर्यटक भी सुरक्षित हैं और उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि नेपाल में कर्फ्यू लागू है और आने वाले तीन-चार घंटे में हमारी वायुसेना का संचालन शुरू होगा.

प्रधानमंत्री ने स्थिति पर की समीक्षा

हमारे विमान पहले से तैयार हैं. वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर भारत लाया जाएगा.” भारत-नेपाल सीमा के खुला होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आवागमन का मार्ग सामान्य रूप से उपयोग में है, जो इतिहास से भी कायम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि कर्फ्यू के चलते अगले कुछ दिनों तक यात्रा न करें और हालात सामान्य होने पर भारत लौट सकते हैं.

शेखावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में दिल्ली लौटे और आते ही नेपाल की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक कर समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

'भारत-नेपाल का पारिवारिक रिश्ता कायम'

नेपाल के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंधों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है. हमारा रिश्ता भाई-चारे का है और आज भी वही कायम है. संकट की घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं.”

धर्मांतरण विरोधी विधेयक पर दिया बयान

राजस्थान में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पारित होने पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वे इसका हृदय से स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा, “अगर यह कानून पहले लागू होता तो प्रदेश में कई लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. यह समाज की सुरक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए आवश्यक कदम है.”

भारत के पड़ोसी देशों में बने तनावपूर्ण हालात पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “भारत सुरक्षित है. आप निश्चिंत रहें. हमारी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहाँ किसी तरह की कोई अवांछनीय गतिविधि नहीं हो सकती.”

उपराष्ट्रपति चुनाव पर क्या कहा?

राहुल गांधी द्वारा सांसदों से अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “एनडीए के जितने वोट हैं उससे अधिक वोट हमारे उम्मीदवार जगत प्रकाश नड्डा नहीं बल्कि जगदीप धनखड़ को मिलेंगे. लोग भारत के भविष्य को देखते हुए अंतरात्मा से वोट कर रहे हैं. जो कल सवाल उठा रहे थे वे आज हंसी का पात्र बन रहे हैं.”

यह बयान उस समय आया है जब क्षेत्रीय अस्थिरता और राजनीतिक गतिशीलता दोनों पर देशभर की निगाहें लगी हुई हैं. केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत हर स्थिति में अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा और विदेश नीति के मानवीय पक्ष को बनाए रखेगा.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget