एक्सप्लोरर

Jodhpur में देशभर के आदिवासी लोक कलाकारों ने बांधा समां, रच दिया इतिहास

Jodhpur News: जोधपुर सांझ की साझेदारी में आदिवासी लोक कलाकारों ने इतिहास रच दिया है. जोधपुर में 14 राज्यों के आदिवासी लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का जादू बिखेरा है. 

Tribal Artists in Jodhpur: किसी भी देश की कला (Art) और संस्कृति (Culture) उसकी अमूल्य पहचान होती है. इस कला को सहेजने और इसकी रक्षा करने वाले लोग भी बेहद खास होते हैं. कुछ इसी तरह भारतीय लोककला को सहेजने और उसे जीवंत रखने का कार्य करने वाले देशभर के लोक कलाकारों (Folk Artists) की टोलियां इन दिनों राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर (Jodhpur) में हैं. कलाकारों की ये टोलियां यहां के लोगों को अपनी अपनी संस्कृति से रूबरू करा रही हैं. अलग-अलग प्रदेशों की अलग-अलग संस्कृति देखकर जोधपुर के लोग भी खासे उत्साहित हैं. इस तरह के आयोजन लोक कलाकारों और आम लोगों के बीच कड़ी का काम करते हैं.

लोक कलाकारों का दिखा जलवा 
जोधपुर सांझ की साझेदारी में आदिवासी लोक कलाकारों ने इतिहास रच दिया है. उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से सोमवार की शाम इस लोक नृत्य संध्या का समापन समारोह हुआ. संध्या में तीनों दिन 14 राज्यों के आदिवासी लोक कलाकारों ने अपनी नृत्य कला का जादू बिखेरा. 

250 कलाकारों ने लिया हिस्सा 
जोधपुर सांझ में करीब 250 कलाकारों में छत्तीसगढ़ का गौर मारिया, त्रिपुरा का होजागिरी, ओडिसा का गौर, मध्य प्रदेश का गुडुमबाजा, हिमाचल के नाटी, गुजरात का डांगी, राजस्थान का गरासिया, उत्तराखंड का जौनसारी, तेलंगाना का लम्बाड़ी, महाराष्ट्र का सोंगी मुखोटे, लद्दाख का फ्लावर, जम्मू-कश्मीर के गोजरी और सिक्किम के तमांग शैलो नृत्यों ने अविस्मरणीय छाप छोड़ी. 


Jodhpur में देशभर के आदिवासी लोक कलाकारों ने बांधा समां, रच दिया इतिहास

खास रहा कार्यक्रम 
कार्यक्रम के आरंभ में अकादमी सचिव अनिल कुमार जैन और पटियाला के सचिव जगजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कमलेश शर्मा ने कोरियोग्राफी की. अकादमी के रमेश कंदोई और अरुण पुरोहित ने कार्यक्रम का संयोजन किया. संचालन प्रमोद सिंघल और बिनाका जैश ने किया. 

ये भी पढ़ें: 

International Women's Day 2022: राजस्थान की महिलाओं का दिल्ली में होगा सम्मान, किया है कमाल का काम 

Rajasthan News: चुनावी नतीजों के पहले राजस्थान पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम गहलोत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget