एक्सप्लोरर

समर वेकेशन का तोहफा! उदयपुर से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर जाना होगा आसान

Udaipur Special Train: गर्मी में छुट्टी की वजह से ट्रेनों में यात्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है. भारी भीड़ और यात्रियों को सहूलत को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

Udaipur Summer Special Train: छुट्टियों में ट्रेनों ने भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर से लंबी दूरी की दो स्पेशल चलाने का फैसला किया है. यह दोनों ट्रेनें दो माह तक चलेंगी. इनमें से एक ट्रेन से यात्री  माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पाएंगे. इसके अलावा दूसरी ट्रेन सिकंदराबाद के लिए चलाई जा रही है. 

उदयपुर से चलने वाली ये समर स्पेशल ट्रेने साप्ताहिक होंगी और माह में दो बार चलाई जाएंगी. इससे यात्रियों को भारी भीड़ सहित अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी. यह स्पेशल ट्रेन कई मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी. 

उदयपुर से जम्मूतवी के लिए स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04656 जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा  25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी. इस दौरान यह 10 ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन जम्मूतवी से गुरूवार को शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन अजमेर स्टेशन पर रात 1:15  बजे पहुंचेगी. वहां से रात 1.25 बजे रवाना होकर सुबह 7.30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04655, उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा  26 अप्रैल 2024 से 28 जून तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन भी 10 ट्रिप करेगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी से शुक्रवार को दोपहर 1.45 बजे रवाना होकर अजमेर स्टेशन पर शाम 7.35  बजे पहुंचेगी. यहां से 7.45  बजे निकल कर अगले दिन दोपहर 3.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी. 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धुरी, झाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मांडल, चंदेरिया, मावली और उदयपुर के राणा प्रतापनगर स्टेशनों पर रुकेगी. इस रेल सेवा में गरीब रथ श्रेणी के 11 डिब्बे और 2 पॉवर कार सहित 13 डिब्बे होंगे. 

उदयपुर से सिकंदराबाद के लिए रेलसेवा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 07123, सिकंदराबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल और  23 अप्रैल को सिर्फ दो ट्रिप चलाई जाएगी. यह ट्रेन सिकंदराबाद से मंगलवार को रात 11.50 बजे रवाना होकर गुरूवार शाम 5.45 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी. 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07124, उदयपुर सिटी-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल और 27 अप्रैल को भी 2 ट्रिप चलाई जाएगी. यह ट्रेन उदयपुर सिटी से शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होकर रविवार को 09.45 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन बोलारम, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पुर्णा जं., बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, ईटारसी, भोपाल, संत हिरदाराम नगर, शुजालपुर, उज्जैन, नागदा, शामगढ, कोटा, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाडा, मावली व राणाप्रतापनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election: जब आमने-सामने हुए कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत और BJP के लुंबाराम चौधरी, फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget