एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान में 10 अगस्त को लांच होगी स्मार्ट फोन योजना, कोटा में 70 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

Rajasthan Smartphone Yojana: इस योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को 3 साल के मुफ्त इंटरनेट डाटा के साथ स्मार्टफोन मिलने जा रहा है. उनके खाते में सीधे तौर पर रकम भेजी जाएगी.

Rajasthan Smartphone Yojana: राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा महिलाओं को स्मार्ट फोन (Smart Phone) देने के फैसले पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस योजना का कहीं विरोध हो रहा है तो कहीं पर महिलाएं खुशी मना रही हैं. ऐसे में कुछ जगहों पर महिलाएं इसलिए उदास हैं कि स्मार्ट फोन मिलने के पहले चरण में उनका नाम नहीं आया है. राजस्थान की 1 करोड़ 30 लाख से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटने की स्कीम को 10 अगस्त को लांच किया जाएगा.

इस योजना के पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को 3 साल के मुफ्त इंटरनेट डाटा के साथ स्मार्टफोन मिलने जा रहा है, इसके लिए उनके खाते में सीधे तौर पर रकम भेजी जाएगी. हालांकि प्रदेश सरकार के इस योजना की बीजेपी नेता मदन दिलावर ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि पहले तो सभी महिलाओं को 18 हजार रुपये कीमत के स्मार्ट फोन बांटे जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब केवल सवा छह हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं.

विधवा और सरकारी स्कूल छात्रों के परिवार को मिलेगी प्राथमिकता

कोटा जिले की बात करें तो यहां कुल 70 हजार 130 महिलाएं योजना में शामिल होंगी. इनमें शहर की 30 हजार 336 और ग्रामीण क्षेत्र की 39 हजार 794 महिलाएं हैं. कोटा दक्षिण में सबसे ज्यादा 18 हजार 989 और सुल्तानपुर शहरी क्षेत्र में सबसे कम महज 525 लाभार्थी हैं. सरकारी स्कूल और आईटीआई में पढ़ने वाली छात्राओं के परिवारों को प्राथमिकता दी जा रही है. विधवा और मनरेगा में काम करने वाले भी इस श्रेणी में शुमार हैं.

कोटा जिले में शहरी क्षेत्र के लाभार्थी ये है संख्या

कोटा जिले में 30 हजार 336 महिलाओं को स्मार्ट फोन की राशि मिलेगी, जिसमें इटावा 893, कैथून 903, कोटा दक्षिण 18 हजार 989, कोटा उत्तर से 7143, रामगंजमंडी 1 हजार 111, सांगोद 772, सुल्तानपुर में 525 लाभार्थी महिलाएं हैं. जबकी ग्रामीण क्षेत्र में इटावा में 6 हजार 769, सुल्तानपुर 8 हजार 390, सांगोद 8 हजार 534, खैराबाद 10 हजार 251, लाडपुरा में 5 हजार 850 सहित कुल 39 हजार 794 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा.

इन दस्तावेज की होगी जरूरत

महिलाओं को स्मार्ट फोन के लिए जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, एसएसओ आईडी, पेंशन का पीपीओ नंबर, पेन कार्ड, जॉब कार्ड, आधार कार्ड की आवश्यकता होगाी. स्मार्ट फोन पाने वालों की कई कैटेगिरी बनाई जा रही है. लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे और ई-केवाइसी की जाएगी. सरकार डाटा रिचार्ज के 675 रुपए 9 महीने के लिए और मोबाइल फोन खरीदने के 6 हजार 125 रुपए राजस्थान सरकार की तरफ से मिलेंगे. इसका भुगतान कंपनी को किया जाएगा. हालांकि, अलग-अलग कंपनियों के सिम की सुविधा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में दक्ष प्रजापति महाराज की शोभायात्रा को मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने किया रवाना, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget