एक्सप्लोरर

Rajasthan: सतीश पूनिया का राहुल गांधी से तीखा सवाल, पूछा- राजस्थान की 30 फीसदी जनता को कब मिलेगा साफ पानी?

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी से तीसरा सवाल पूछा है. उन्होंने कहा है कि दूषित पानी पीने से राजस्थान के लोगों की मौतों का सिलसिला कब रुकेगा

Contaminated Water in Rajasthan: राजस्थान में दूषित पानी पीने से मौत और बीमार पड़ने का मुद्दा गरमा गया है. विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दूषित पानी के मुद्दे पर घेरने में लगा है. राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Rajasthan BJP State President Satish Poonia) ने आज राहुल गांधी से तीसरा सवाल पूछा. पूनिया सिकंदरा में बीजेपी की जनाक्रोश रथ यात्रा के चौपाल में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जनता की अदालत में मेरा राहुल गांधी से सवाल है कि राजस्थान के लोगों की मौतों का सिलसिला कब रुकेगा. उन्होंने कहा कि दूषित पानी से लोग परेशान हैं. राजस्थान की 30 फीसद जनता को दूषित पानी की जगह स्वच्छ पानी कब मिलेगा?

दूषित पानी पीकर अस्पताल में भर्ती हुए लोग

आपको बता दें कि करौली जिले के हिंडौन सिटी में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में बच्चे बीमार पड़ गए. हिंडौन के चौबे पाड़ा, दुब्बे पाड़ा, काना हनुमान पाड़ा, पाठक पाड़ा, जाट की सराय, गुलशन कॉलोनी और बाईपास की कॉलोनियों में जलदाय विभाग की एक ही टंकी से पेयजल आपूर्ति की जाती है. दो दिन पहले करीब 90 लोगों को हिंडौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. 11 बच्चों सहित 17 मरीजों को डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया और एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई.

सतीश पूनिया ने राहुल गांधी से पूछा सवाल

आज सतीश पूनिया जयपुर के जेके लोन अस्पताल में बीमार बच्चों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद पूनिया ने हिंडौन का दौरा किया. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने भी दूषित पानी के मुद्दे पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पूरी सरकार युवराज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की मिजाजपुर्सी में पलक पांवड़े बिछाई हुई है. जगह-जगह साफ पानी का छिड़काव हो रहा है और हजारों कांग्रेसियों को मिनरल वाटर दिया जा रहा है.

Rajasthan: हनुमान बेनीवाल बोले- 'बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही जनता का गला घोंटती हैं, 2023 में जनता देगी जवाब'

मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजे की मांग

राठौड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण आमजन दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. प्रशासन को कई बार लोगों ने दूषित पानी सप्लाई की शिकायत की. लेकिन हर बार प्रशासन शिकायतों को नजरअंदाज करता रहा. उसका खामियाजा आज नौनिहालों और आमजन को भुगतना पड़ा है. मेरी मांग है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये और मृतक बच्चे के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाये. हिंडौन में दूषित पानी पीकर सैकड़ों बच्चों के बीमार पड़ने पर सरकारी अमला पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. जलदाय मंत्री महेश जोशी का विभाग और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget