एक्सप्लोरर

जयपुर के SMS स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच होगा IPL मैच, मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

Jaipur SMS Stadium News: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को आठ दिन में सात बार धमकी दी गई थी. स्टेडियम को हर बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद सुरक्षा के इंतजाम और भी कड़े कर दिए गए हैं.

Rajasthan Royals Match In Jaipur SMS Stadium: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद आईपीएल एक बार फिर से शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम में री शेड्यूल आईपीएल का पहला मैच रविवार (18 मई) को खेला जाएगा. यहां राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर पिछले दिनों मिली सात धमकियों के मद्देनजर यहां सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.

दरअसल, रविवार (18 मई) को होने वाले मैच से एक दिन पहले ही पूरे स्टेडियम परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराया गया है. सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई गई है. दर्शकों के बीच खेल परिषद और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े हुए लोगों को भी बिठाया जाएगा. स्टेडियम को सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है. यहां चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं.

दर्शकों के लिए नई गाइडलाइन जारी
इसके साथ ही मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को आठ दिन में सात बार धमकी दी गई थी. स्टेडियम को हर बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी का ईमेल राजस्थान खेल परिषद के ईमेल पर भेजा जाता था. बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं. मामले की जांच के लिए एटीएस को भी लगाया गया है. 

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने ली बैठक
पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने शनिवार (17 मई) स्टेडियम का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों को लेकर बैठक की. हालांकि धमकी के बावजूद क्रिकेटप्रमियों में कल के मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है. मैच की ज्यादातर टिकटें बिक चुकी हैं. करीब 44 डिग्री का तापमान होने और कल का पहला मैच होने के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए पहुंचेंगे. ऐसे में लगातार दी गई धमकियों के बीच मैच को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सरकारी अमले के सामने बड़ी चुनौती होगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल
12 घंटे की पढ़ाई और पहले ही अटेम्पट में हासिल की AIR-3 , RE-NEET में चमके राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल

वीडियोज

Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget