एक्सप्लोरर

Rajasthan Premier League: राजस्थान पर चढ़ेगी क्रिकेट की खुमारी, IPL की तर्ज पर RPL, 19 अगस्त को जोधपुर में होगा आगाज

Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आरपीएल के उद्घाटन का पहला मैच जोधपुर में खेला जाएगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Rajasthan Premier League 2023: राजस्थान (Rajasthan) में एक बार फिर क्रिकेट की खुमारी सिर चढ़कर बोलेगी. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) आईपीएल (IPL) की तर्ज पर राजस्थान प्रीमियर लीग आरपीएल (RPL) क्रिकेट का आयोजन करने जा रहा है. राजस्थान प्रीमियर लीग का आगाज 19 अगस्त को जोधपुर (Jodhpur) के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम (Barkatullah Khan Stadium) में किया जाएगा. हालांकि इस लीग के मैच जयपुर (Jaipur) के एसएमएस स्टेडियम में में भी होंगे.

आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम का दौरे के दौरान जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन के साथ बैठक कर आयोजन को लेकर चर्चा कर चुके हैं. राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आरपीएल के उद्घाटन का पहला मैच जोधपुर में खेला जाएगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आरपीएल के सेमीफाइनल और फाइनल मैच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेले जाएंगे.

आरपीएल में कुल 6 टीमें भाग लेंगी
आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि राजस्थान में बीसीसीआई के दो स्टेडियम ही मान्यता प्राप्त हैं, जिसके चलते पूरी लीग दो स्टेडियमों में ही खेली जाएगी. जोधपुर में होने वाले उद्घाटन समारोह और अन्य मैचों को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की गई है, ताकि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके. इस बैठक में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. आरपीएल में कुल 6 टीमें भाग लेंगी. आरपीएल का आयोजन करीब एक महीने तक चलेगा. वैभव गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जयपुर में सभी टीमों के फ्रेंचाइजी ओपन हो गए हैं. 

वैभव गहलोत ने बताया कि आईपीएल की टीमों में राजस्थान से आरसीए के द्वारा इंटरनेशनल, नेशनल, डोमेस्टिक और आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. आरपीएल के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी बुलाया जाएगा. राजस्थान के हर जिले से क्रिकेट के खिलाड़ियों को आरपीएल खेलने का मौका मिले, इसलिए हर जिले से तीन खिलाड़ियों की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी. इसके लिए कई जिलों में चयन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. जल्दी इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा.

Rajasthan Free Mobile Yojana: राजस्थान में आज से शुरू हो रही है फ्री मोबाइल योजना, आप भी हैं पात्र तो ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget