एक्सप्लोरर

Rajasthan Free Mobile Yojana: राजस्थान में आज से शुरू हो रही है फ्री मोबाइल योजना, आप भी हैं पात्र तो ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Rajasthan Free Mobile Yojana: पहले चरण जो महिलाएं स्मार्ट फोने लेने की पात्रता रखती हैं, सबसे पहले उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जिला प्रशासन की ओर से हर ब्लॉक में शिविर लगाए जा रहे हैं.

Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Yojana: राजस्थान में आज से इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना (Indira Gandhi Smart Phone Scheme) शुरू की जा रही है. इस योजना के तहत चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा. सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पिछले साल मुफ्त स्मार्ट फोन देने का एलान किया था. अब डेढ साल का इंतजार करने बाद सरकार की इस योजना को अमल में लाया जा रहा है. प्रदेश की कुल 1 करोड़ 40 हजार महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे, लेकिन पहले फेज में सिर्फ 40 हजार महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन मिलेंगे.

इसमें भी अलग-अलग चरण बनाए गए हैं. पहले चरण में चयनित चिरंजीवी परिवारों की एकल नारी / विधवा महिलाओं, सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9-12 में अध्ययनरत छात्राओं, सरकारी आईटीआई और पॉलिटेक्निक के साथ-साथ संस्कृत महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं एवं मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे. 

सबसे पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन
पहले चरण जो महिलाएं स्मार्ट फोने लेने की पात्रता रखती हैं, सबसे पहले उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा. जिला प्रशासन की ओर से हर ब्लॉक में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में आने वाली पात्र महिलाओं को आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, पेन कार्ड और उनमें दर्ज मोबाइल नंबर अपने साथ साथ लाना होगा. उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को आई कार्ड साथ में लाना होगा. योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण संबंधित जानकारी जनसूचना पोर्टल और टोल फ्री नंबर 181 पर ली जा सकती है. साथ ही  पात्रता की जांंच जनसूचना पोर्टल और ई-मित्र प्लस मशीन पर कर की जा सकती है.

स्मार्ट फोन लेने के लिए इन प्रक्रियाओं से होगा गुजराना

  • शिविर में सबसे पहले आईजीएसवाई पोर्टल पर  पात्र महिला का का ई-केवाईसी किया जाएगा. केवाईसी होने के बाद उसके मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जाएगा.
  • पोर्टल पर पात्र महिला का जनाधार नंबर डालकर उसके विवरणों का सत्यापन किया जाएगा.
  •  इसके बाद लाभार्थी के पैन कार्ड का विवरण आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज करने के बाद तीन प्रकार के फॉर्म प्रिंट करके उसे दिए जाएंगे.
  • लाभार्थी इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का चुनेगा. इसके बाद मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का चुनेगा.
  •  इसके बाद भरे हुए फॉर्म को लेकर अंतिम काउंटर काउंटर पर जाना होगा. वहां भरे हुए दस्तावेजों को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज और अपलोड किया जाएगा.
  • यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. जिससे वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदेगा.

Rajasthan Election 2023: जयपुर की इस विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली पार्टी की बनती है सरकार, 15 साल के आंकड़े दे रहे गवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
जयपुर बवाल पर अभिजीत दीपके बोले- बीजेपी के गुंडे आशुतोष रांका की जान के पीछे पड़े
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
'सब मदन दिलावर के कहने पर हुआ', जयपुर में पत्थरबाजी और बवाल पर बोले आशुतोष रांका
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget