एक्सप्लोरर

पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री का पूर्व CM अशोक गहलोत पर निशाना, कहा- 'आपकी चहेती मछलियां...'

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पेपर लीक मामले पर दिए बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है. मंत्री से लेकर बीजेपी विधायक तक ने उनपर निशाना साधा है.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद अब पुराने मामलों की चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्रदेश में पेपर लीक का मामला एक बार फिर से गरमा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक को लेकर बीजेपी भजनलाल सरकार पर निशाना साधा. वहीं अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्व सीएम गहलोत पर पलटवार किया है.

दरअसल, अशोक गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है. बीजेपी सरकार की लापरवाही एवं कार्रवाई की मंशा ना होने के कारण 10 साल में पेपर लीक माफिया देशभर में मजबूती से फैल गया है। इससे करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है." 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आगे लिखा, "राजस्थान में हमारी सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए उम्रकैद तक की सजा का कठोर कानून बनाया था. कांग्रेस की गारंटी है कि केन्द्र में सरकार बनने पर पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाया जाएगा."

मदन दिलावर ने किया पलटवार
वहीं अब राजस्थान की भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "अशोक गहलोत साहब, पेपर लीक प्रकरण में आपकी सरकार ने 70 लाख छात्रों के भविष्य को बर्बाद कर दिया है, कृपया इसे इतनी जल्दी न भूलें. आपकी चहेती कुछ बड़ी मछलियां शीघ्र ही कानून की गिरफ्त में आने वाली हैं, इंतजार कीजिए."

बीजेपी विधायक ने भी कसा तंज
वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के अलावा बारां जिले की किशनगंज से बीजेपी विधायक ललित मीणा ने भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "कुछ दिनों पहले राजस्थान मैं आपकी सरकार थी तब नाथी के बाड़े मैं से RAS निकल रहे थे कैसे."

ये भी पढ़ें

राजस्थान के पूर्व मंत्री को निर्वाचन विभाग का नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget