एक्सप्लोरर

राजस्थान के पूर्व मंत्री को निर्वाचन विभाग का नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला

Banswara News: बांसवाड़ा विधायक और पूर्व मंत्री रहे अर्जुन बामनिया को निर्वाचन विभाग से नोटिस जारी हुआ है. पूर्व मंत्री बामनिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप है.

PM Modi Latest News: राजस्थान के मेवाड़ वागड़ में 26 अप्रैल को चुनाव होने के बाद राजनीति की सरगर्मियां ठंडी पड़ गए थी लेकिन एक बार फिर इसमें तेजी आई है. इसके पीछे कारण है बांसवाड़ा विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अर्जुन बामनिया को निर्वाचन विभाग से नोटिस जारी हुआ है. नोटिस जारी होने के पीछे कारण है, चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान पूर्व मंत्री बामनिया द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान जारी करना. निर्वाचन विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जानिए क्या हुआ मामला.

यह हुआ था
 
दरअसल 26 अप्रैल को मतदान होने से पहले 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांसवाड़ा में सभा हुई थी. सभा के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलने के साथ ही बीजेपी द्वारा वागड़ में किए गए विकास कार्यों को भी बताया था. इसके बाद पीएम के संबोधन पर कांग्रेस ने विवाद खड़ा किया तो बांसवाड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र जीत सिंह मालविया ने कहा था कि पीएम मोदी ने अर्बन नक्सल की बात आदिवासियों को लेकर बोली ही नहीं थी.
 
वहीं कांग्रेस के बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री ने जनजातीय युवाओं को 'नक्सली' कहा. इसी बयान को लेकर निर्वाचन विभाग में शिकायत हुई थी. जिस पर पूर्व मंत्री बामनिया को नोटिस जारी हुआ है.
 
यह कहा निर्वाचन अधिकारी ने
 
जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी को विधायक अर्जुनसिंह बामनिया के खिलाफ शिकायत मिली थी जिसके आधार पर निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशानुसार नोटिस जारी किया गया है. अमूमन 4 से 5 दिनों का समय रहते हैं जिसमें जवाब मांगा गया है. बता दें कि 1 मई को इस मामले में शिकायत की है थी. इसके बाद नोटिस जारी किया गया है. बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया था. जिसके प्रत्याशी राजकुमार रोत हैं.
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget