एक्सप्लोरर

Udaipur News: मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में अब एक साथ दो डिग्री कर पाएंगे स्टूडेंट्स, जानें- पूरी डिटेल

यूजीसी द्वारा हाल ही में ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी. उसको विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए अनुमोदन किया गया है. इसके तहत एक छात्र एक समय में 2 डिग्री ले सकेगा.

Udaipur News: उदयपुर संभाग की सबसे बड़ी मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आईवी त्रिवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को काउंसिल ऑफ डीन्स (सीओडी) की बैठक आयोजित की गई. इसमें तय हुआ कि पुराने गेस्ट हाउस में संसाधन विकसित कर उसे चलाने के लिए निजी प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे. साथ ही शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए समिति बनाई गई है. यहीं नहीं एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया कि अब यहां पढ़ने आने वाले छात्र दो डिग्री एक साथ कर पाएंगे. 

57 पदों पर होगी भर्तियां
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि शहर के दुर्गा नर्सरी मार्ग स्थित विश्वविद्यालय का पुराना गेस्ट हाउस लंबे समय से खाली पड़ा है. इसकी मरम्मत करने, सुविधाएं विकसित करने और इसको चलाने के लिए निजी प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे. इस आउटसोर्सिंग के पीछे तर्क यह है कि विश्वविद्यालय को इससे आमदनी होगी और आर्थिक संसाधन मजबूत होंगे. विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में शिक्षकों की भर्ती के लिए स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है. विभिन्न पदों के समुचित वितरण के लिए एक समिति का गठन किया गया है. समिति की सिफारिश के बाद विभागों में पदों का सृजन करके कुल 57 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके साथ ही कार्यरत शिक्षकों के कैरियर एडवांसमेंट के तहत लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया और उनके इंटरव्यू भी जल्द शुरू किए जाएंगे. 

अब दो डिग्री एक साथ
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी और वित्त नियंत्रक सुरेश जैन की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में पुरानी परीक्षा पद्धति को ही इस वर्ष लागू करने का निर्णय किया गया. कोरोनाकाल में परीक्षा का समय भी सीमित था और पाठ्यक्रम भी सीमित मात्रा में ही प्रश्न पत्रों में पूछा जाता था. अब यह सब समाप्त करते हुए पुरानी पद्धति को ही लागू किया जा रहा है. साथ ही यूजीसी द्वारा हाल ही में ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी. उसको विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए अनुमोदन किया गया है. इसके तहत एक छात्र एक समय में 2 डिग्री ले सकेगा. 

काउंसिल ऑफ डीन्स ने तय किया है कि इसके लिए यूजीसी द्वारा निर्धारित किए गए प्रावधानों के अनुरूप प्रस्ताव तैयार करके एकेडमिक काउंसिल से पारित करवाया जाएगा, ताकि इसका फायदा विद्यार्थियों को मिल सके. इसके साथ ही विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य केंद्र खोलने, भीतर सड़कों की मरम्मत करने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला सुरक्षा बल तैनात करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए. 

ये भी पढ़ें

IIT Admission 2022: 10 आईआईटी में खुली 15 नई ब्रांचेस, अब इतनी सीटों पर मिलेगा एडमिशन

Video: '...ये दो नारे लगाओ वरना होगी जेल', CM गहलोत के सलाहकार ने मंच से दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Embed widget