एक्सप्लोरर

Video: '...ये दो नारे लगाओ वरना होगी जेल', CM गहलोत के सलाहकार ने मंच से दी धमकी

पुष्कर में गुर्जर महासम्मेलन में अशोक गहलोत के मंत्री अशोक चांदना पर जूते फैंके गए थे. वहीं आज सीएम के सलाहकार बाबूलाल नागर मंच से पहले कार्यकर्ताओं को धमकी देते नजर आ रहे हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के सियासी रण में इन दिनों अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही खींचतान एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बीच सीएम गहलोत के सलाहकार बाबूलाल नागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर किसी ने दो नारों के अलावा तीसरा नारा लगाया तो उसे जेल में डाल दिया जाएगा. दरअसल एक दिन पहले गुर्जर महासम्मेलन में गहलोत गुट के नेता कहे जाने वाले मंत्री अशोक चांदना पर जूते फैंके गए. वहीं इस घटना को देखते हुए बाबूलाल नागर ने ये बात कही.

'तीसरा नारा लगाया तो ही जेल'
दूदू में मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर ने एक कार्यक्रम में आने से पहले कहा, "सिर्फ 2 नारे लगाइए. 'राजीव गांधी अमर रहें' और 'अशोक गहलोत जिंदाबाद'. अगर आप कोई अन्य नारा लगाते हैं तो पुलिस आपको सलाखों के पीछे डाल देगी और मामला दर्ज किया जाएगा." 

 

अशोक चांदना पर फैंके जूते
बता दें कि सोमवार को पुष्कर में गुर्जर आरक्षण समिति के मुखिया रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन करने से पहले गुर्जर महासम्मेलन आयोजित किया गया था. इस महासम्मेलन में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भेजा गया श्रद्धांजलि संदेश पढ़ते समय खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना पर गुर्जर समाज के लोगों ने जूते-चप्पल फेंक दिए. इसके बाद अशोक चांदना ने सचिन पायलट और उनके समर्थकों पर निशाना साधा. 

'मैं लड़ने पर आ गया तो एक ही बचेगा'
मंत्री अशोक चांदना ने सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा, "मुझ पर जूता फेंकवाकर सचिन पायलट अगर मुख्यमंत्री बने तो जल्दी से बन जाए क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है. जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा और यह मैं चाहता नहीं हूं."

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: 'जिस दिन मैं लड़ने पर आ गया तो फिर एक ही बचेगा...' गहलोत के मंत्री का सचिन पायलट पर निशाना

Rajasthan: राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना पर कार्यक्रम के दौरान फेंके गए जूते-चप्पल, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget