एक्सप्लोरर

Rajasthan New Districts: तिजारा या भिवाडी का नए जिलों की सूची में नहीं नाम, विधायक संदीप यादव ने इस पद से दिया इस्तीफा

MLA Sandeep Yadav Resign: तिजारा को जिला नहीं बनाए जाने पर विधायक संदीप यादव का दर्द छलका. उन्होंने कहा कि नए जिलों की सूची में तिजारा या भिवाडी का नाम नहीं होने से क्षेत्र की जनता को धक्का लगा है.

MLA Sandeep Yadav Resigns from RSRIDB: तिजारा विधायक संदीप यादव (Sandeep Yadav) ने राजस्थान सब-रीजन (एनसीआर) इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (RSRIDB) के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को पत्र भेजकर इस्तीफे का एलान किया. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा सियासी दांव चला है. 19 नए जिलों और तीन संभागों की घोषणा कर लोगों की मांग पूरा करने की कोशिश की है.

नए जिलों की लिस्ट में तिजारा का नहीं नाम

विधायक संदीप यादव भिवाड़ी या तिजारा को नया जिला नहीं बनाने से आहत हैं. नए जिलों की लिस्ट में भिवाड़ी या तिजारा का नाम नहीं पाकर विधायक संदीप यादव का दर्द छलका. उन्होंने इस्तीफा पत्र में कहा है कि विधानसभा क्षेत्र की उपेक्षा से जनता को गहरा आघात पहुंचा है.

विधायक ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा  

उन्होंने याद दिलाया कि सरकार को समर्थन बिना प्रलोभन के दिया था. लेकिन आज भिवाडी या तिजारा को जिला नहीं घोषित करने से लोगों को बहुत निराशा हुई. उन्होंने कहा कि भिवाडी प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व देता है और भिवाडी में सभी जिला स्तरीय कार्यालय भी घोषित किए जा चुके हैं. राजस्थान विधानसभा चुनावों (Rajasthan Assembly Electioon 2023) से पहले नए जिलों की घोषणा कर मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ा सियासी दांव खेला है.

नए जिलों की मांग काफी समय से उठ रही थी. लोगों की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने उच्च स्तरीय समिति गठित करने का एलान किया था. कमेटी की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री ने राजस्थान में नए जिलों को बनाने का एलान किया. एलान के साथ अब राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 हो गई है. जिलों को पूरी तरह से स्थापित करने में सरकार को दो से तीन साल का समय लगने की संभावना जताई जा रही है.

Rajasthan New Districts: चार भागों में बंटा जयपुर, जोधपुर के हुए तीन हिस्से, जानें राजस्थान में कैसे बने 19 नए जिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
अशोक गहलोत ने BJP-RSS को घेरा, 'इनका वंदे मातरम से क्या संबंध?'
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
राजस्थान: सरकारी स्कूलों में किसी बाहरी को नहीं मिलेगी एंट्री! फरमान जारी
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget