एक्सप्लोरर

पिता BSF, भाई नैवी में... उदयपुर लूट और हत्या के आरोपी CISF जवान को लेकर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा

Udaipur News: उदयपुर में 21 मार्च को एक ज्वेलरी व्यापारी की दुकान ने घुस हत्या और फिर करीब एक करोड़ रुपये कीमत के जेवर लूट हुई. इस मामले में सीआईएसएफ का जवान गिरफ्तार हुआ.

Udaipur Murder And Loot News: उदयपुर में 21 मार्च को चौंका देने वाली वारदात हुई. जिसमें एक ज्वेलरी व्यापारी की दुकान ने घुस हत्या और फिर करीब एक करोड़ रुपए कीमत के जेवर की लूट हुई. इस मामले में सीआईएसएफ का जवान गिरफ्तार हुआ. गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आरोपी के पिता बीएसएफ में थे और भाई नेवी में है. वहीं आरोपी सीआईएसएफ के जवान ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा भी किया. वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या सच है वह सामने आया है. 

भूपालपुरा थाना पुलिस की पूछताछ में आरोपी सीआईएसएफ के जवान विकास चौधरी ने बताया कि पिता बीएसएफ में तैनात थे जिनकी सेवानिवृति हो गई. वहीं छोटा भाई मर्चेंट नेवी में है. आगे बताया कि वर्ष 2017 ने सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था. इसके बाद वर्ष 2019 में शादी हुई और दो बच्चे भी हैं. दो तीन साल पहले ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले व्यक्ति के संपर्क में आया. उसे 20 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज हो गया.

इसलिए दिया वारदात को अंजाम
इसमें आरोपी विशाल और संदीप जो साथ इस मामले में साथ उसमें से विशाल खुद लाखों रुपए मांगता था. इसी कर्ज को उतारने के चक्कर में यह लूट की प्लानिंग बनाई. दो तीन दिन तक रेकी की और फिर सॉफ्ट टारगेट नजर आते ही जैनाम ज्वैलर्स पर धावा बोला. आरोपी विकास कमांडो की ट्रेनिंग भी ले चुका है.

कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर उदयपुर कांग्रेस पार्टी ने विरोध जाहिर किया है. कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम का कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन में घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि 7 दिवस के अंदर घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तार किया जाए. सात दिन के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा. दिनदहाड़े हुई इस घटना ने राजस्थान सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाया है.

यह हुई थी घटना
21 मार्च की शाम को शहर के आयड क्षेत्र में एक बदमाश ने स्कूटी सवार पर बंदूक तानी और तीन फायर करते हुए स्कूटी लूटी लेकिन वह भागता इससे पहले लोगों ने पकड़ धुनाई की. मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया. बाद ने सामने आया की यही आरोपी युवक और उसके दो साथी शहर के अशोक नगर मेन रोड स्थिति जैनम ज्वेलर्स शो रूम में लूट की वारदात हुई जिसमें शो रूम मालिक की हत्या की. आरोपी को थाने ले गई जहां पुलिस पर बंदूक तानी, पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मार पकड़ा. सामने आया की वह सीआईएसएफ का जवान है और दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात था.

ये भी पढ़ें: राजस्थान कांग्रेस में विरोध के बाद भी RLP से हुआ गठबंधन? समझें क्या हैं इसके सियासी मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget