एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान की महिला विधायक के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल, अब विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Bharatpur News: विधायक के डीपफेक वायरल वीडियो के मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भरतपुर आईजी को मामले की जांच कर 23 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है.

Rajasthan MLA Deepfake Viral Video Case: राजस्थान की महिला विधायक के डीपफेक वीडियो का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं अब इस मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. महिला विधायक का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी. विधायक ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखकर फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा था, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस से जांच करने को कहा है.

इस मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भरतपुर महानिरीक्षक (आईजी) को मामले की जांच कर 23 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है. अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान की एक निर्दलीय महिला विधायक को शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की. विधायक की फोटो एडिट कर एक अश्लील फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया.

इस वीडियो में विधायक की फोटो के साथ एक अन्य महिला की आपत्तिजनक फोटो भी जोड़ी गई है. अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने पर विधायक को फोन आने लगे. उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया. अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

'मेरी इमेज खराब करने की कोशिश'
वहीं इस डीपफेक वायरल होने के बाद निर्दलीय विधायक ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एडिट करके मेरा फोटो भी जोड़ा गया है. मेरा इस वीडियो से कोई लेना देना नहीं है." विधायक ने आगे कहा, "इस तरह के आपत्तिजनक वीडियो में मेरी फोटो एडिट करके वायरल कर, मेरी सोशल इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है. 

विधायक ने ये भी कहा, "मैं इस वीडियो का खंडन करती हूं और कहना चाहती हूं कि मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हुई हूं. मेरी इमेज को खराब करने के लिए लोग मेरे साथ सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें की जा रही हैं."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: भरतपुर में युवकों ने शराब के नशे में दोस्त के पिता और चाची पर चढ़ा दी कार, एक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget