एक्सप्लोरर

Rajasthan News: एम्स जोधपुर ने रोबोटिक प्रणाली से 500 ऑपरेशन किए पूरे, बड़ी-बड़ी सर्जरी करना हुआ आसान

Jodhpur News: रोबोटिक्स ने सर्जनों को विभिन्न कैंसर सर्जरी और पुनर्निर्माण सर्जरी में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद की है और यूरोलॉजी के क्षेत्र में यह कहीं अधिक उपयोगी है.

Rajasthan News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है. देश में सबसे तेजी से बढ़ते एम्स में से एक जोधपुर एम्स ने अब एक अनूठा मुकाम हासिल किया है. इसने अत्याधुनिक दा विंची रोबोटिक प्रणाली का उपयोग करके 500 रोबोटिक सर्जरी को पूरा करने का महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है. इस प्रणाली का उपयोग करते हुए, बेहतर परिणामों के साथ सटीक तथा न्यूनतम रक्तस्राव के साथ जटिल सर्जरी की जा रही है. 5 प्रशिक्षित नर्सिंग अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों में 10 प्रशिक्षित रोबोटिक सर्जन हैं. इसके अलावा, कई अन्य प्रशिक्षित सर्जन इस रोबोटिक्स सिस्टम पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. 

पहले ऑपरेशन के लिए जाना पड़ता था दिल्ली और मुंबई

रोबोटिक्स ने सर्जनों को विभिन्न कैंसर सर्जरी और पुनर्निर्माण सर्जरी में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद की है और यूरोलॉजी के क्षेत्र में यह कहीं अधिक उपयोगी है. दुनिया भर में रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा उपयोग प्रोस्टेट कैंसर और पेल्विक सर्जरी में रहा है. और यह एम्स, जोधपुर में अलग नहीं है. यूरोलॉजी विभाग के सह- आचार्य डॉ गौतम राम चौधरी ने बताया कि विभाग ने किडनी, ब्लैडर और प्रोस्टेट के 200 से अधिक जटिल तथा चुनौतीपूर्ण बीमारियों के ऑपरेशन किए है. प्रोस्टेट कैंसर के लिए सर्जरी, जिसे रेडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी कहा जाता है, एक कठिन सर्जरी है और ओपन या लैप्रोस्कोपिक तरीकों से करना मुश्किल है. इन रोगियों के लिए रोबोटिक सर्जरी एक वरदान रही है जो उन्हें एम्स, जोधपुर में कुशल रोबोट प्रशिक्षित यूरोलॉजिस्ट द्वारा की जाती है. पहले प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित लोगों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद जाना पड़ता था, लेकिन अब पूरे राजस्थान से लोग अपने इलाज के लिए एम्स जोधपुर आ रहे हैं. 

नेपाल से सुविधा लेने आते हैं मरीज

किडनी कैंसर का उन्नत उपचार, जिसमें किडनी से ट्यूमर को हटा दिया जाता है, बाकी किडनी को बरकरार रखते हुए रोबोट सिस्टम का उपयोग करके नियमित रूप से किया जाता है और कई मरीज, यहां तक कि पड़ोसी राज्यों और यहां तक कि नेपाल जैसे स्थानों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आए हैं. मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट व रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट के साथ कई प्रशिक्षित यूरो-ऑन्कोलॉजिकल सर्जनों के साथ, एम्स, जोधपुर में सभी यूरोलॉजिकल कैंसर का मल्टी-डिसिप्लिनेरी टूमर बोर्ड द्वारा उपचार किया जाता है. डॉ चौधरी का कहना है कि संस्था के निदेशक के मार्गदर्शन में उनका उद्देश्य रोबोटिक सर्जरी और यूरो-ऑन्कोलॉजी में लेटेस्ट अप्डेट्स एंड रीसर्च के लिए अंतरराष्ट्रीय केंद्रों के साथ भागीदारी करना है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: पूर्व सांसद की तारीफ करते एसडीएम का वीडियो वायरल, भड़के केंद्रीय मंत्री शेखावत, कही आपत्तिजनक बात

REET Paper Leak: सीएम गहलोत ने SOG को दिया 'फ्री हैंड', कहा- चाहे कोई भी हो करें सख्त कार्रवाई

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget