एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्व सांसद की तारीफ करते एसडीएम का वीडियो वायरल, भड़के केंद्रीय मंत्री शेखावत, कही आपत्तिजनक बात

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने आज एक एसडीएम को जमकर फटकार लगाई. एसडीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे पूर्व सांसद की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. जानें पूरा मामला.

Rajasthan News: जोधपुर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत आज एक दिन के दौरे पर जोधपुर में मौजूद रहे. इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के डीआरडीओ हॉल में अधिकारियों के साथ मीटिंग ली गई. उस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने परिसर में मौजूद एक एसडीएम को जमकर फटकार लगाई. पाली लोकसभा क्षेत्र के भोपालगढ़ एसडीएम हवाई सिंह यादव ने एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ की तारीफ करते हुए कहा था 'हमारे पूर्व सांसद हमारे मौजूदा सांसद से अधिक सक्रिय हैं. हमारे ऐसे ही सांसद होने चाहिए'.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और उसके बाद जैसे ही आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व पाली सांसद पी पी चौधरी ने एसडीम को देखा तो उनसे सवाल करते हुए कहा  'आप प्रशासनिक अधिकारी हैं, सरकारे तो आती जाती रहेंगी. आपको 20 साल काम करना है आप ऐसे बयानबाजी क्यों कर रहे हैं'. साथ ही एसडीएम से यह पूछ डाला 'सांसद के बारे में आपने कैसे बोल दिया राजनीति करनी है तो नौकरी छोड़ दीजिए और राजनीति करिए.'

आज जोधपुर जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति दिशा की यह पहली बैठक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक शुरू होते ही पाली सांसद पीपी चौधरी ने एसडीएम यादव से सवाल करना शुरू किया ही था कि शेखावत ने उन्हें रोकते हुए बोलना शुरू किया. शेखावत ने कहा 'एक सांसद पर टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया?' उन्होंने एसडीएम से कहा 'सरकारें स्थायी नहीं होती. यह सरकार भी बदल जाएगी. तुमको बीस साल नौकरी करनी है. अधिकारी हो तो संविधान के अनुसार कार्य करो. अधिकारी किसी पार्टी का नहीं होता'.

सांसद पीपी चौधरी ने पूछा  'आपकी निष्ठा किसी पार्टी के प्रति है क्या? वहीं कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि इनके खिलाफ जांच की जाएगी. इस पर चौधरी ने कहा कि जांच पूरी होने तक इन्हें सस्पेंड कर दिया जाए. इस दौरान एसडीएम यादव माफी मांगते नजर आए.

इसे भी पढ़ें :

REET Paper Leak: सीएम गहलोत ने  SOG को दिया 'फ्री हैंड', कहा- चाहे कोई भी हो करें सख्त कार्रवाई

Rajasthan: नकल के लिए अपनाया ऐसा तरीका कि पुलिस भी रह गई हैरान, आगे जो हुआ वो आप खुद पढ़ें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget