एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस और आम लोगों के बीच दूरी होगी कम, स्कूल में बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग

Rajasthan: राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से हर जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को पुलिस की भूमिका व कामों की जानकारी देने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना शुरू की गई है.

Student Police Cadet Scheme in Rajasthan: राजस्थान में शिक्षा विभाग की ओर से हर जिले के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस की भूमिका व कामों की जानकारी देने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना शुरू की गई है. प्रदेश के 927 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (School Of Rajasthan) में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना शुरू हो चुकी है. इस योजना के तहत विद्यार्थियों को इस बात से अवगत किया जाएगा कि पुलिस हमारी मित्र है और अपराध रोकथाम व नियंत्रण करना पुलिस का एक सामाजिक दायित्व है. इसमें 22 बच्चों का ग्रुप बनाया जाता है. दो वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाता है. इसके लिए बूंदी जिले के 17 स्कूलों को चयनित किया है. प्रत्येक स्कूल को 50 हजार रुपए का बजट आवंटित किया गया है.
 
बच्चों को ऐसे दी जाएगी ट्रेनिंग
स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना (Student Police Cadet Scheme) के तहत खेलकूद आयोजन, परेड, कैंपस, कक्षाएं, भ्रमण समेत अन्य आयोजन करने के साथ ही विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से स्टूडेंट पुलिस कैडेट के लिए कानून साक्षरता (Law Education) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही नशा सेवन, आतंकवाद, सड़क सुरक्षा सहित अन्य विषय पर लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लघु फिल्मों का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना में शामिल छात्र कक्षा के बाहर स्कूल प्रांगण में अनुशासनहीनता व उद्दंडता पर नजर रखेंगे. इसकी जानकारी प्राचार्य देंगे.
 
जानिए क्या चाहती है राजस्थान सरकार?
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद है कि प्रदेश का हर स्कूल का छात्र जागरुक हो और स्टूडेंट में अच्छे स्वास्थ्य शारीरिक शक्ति व मानसिक दक्षता का विकास हो. स्टूडेंट में अनुशासन नेतृत्व क्षमता व दृष्टिकोण पैदा हो. स्टूडेंट में चिकित्सा व विकास नुमा सोच उत्पन्न करना सरकार की इस योजना में प्राथमिकता रहेगी. यही नहीं सरकार ने इस योजना में कानून व न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी देकर स्टूडेंट को शुरू से जागरूक बनाने की सोच बताई है. योजना में स्टूडेंट से संबंधित अधिकारियों के साथ यातायात नियंत्रण में आपदा प्रबंधन के कार्यों को भी सिखाया जाएगा. स्टूडेंट को सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण आदि कार्यक्रमों में भागीदारी सुरक्षित करने को लेकर भी जागरूक किया जाएगा ताकि बच्चा पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी भूमिका निभा सके.
 
विद्यालयों में होगा समितियों का गठन
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा. समिति में संयोजक पुलिस निरीक्षक रहेंगे, वहीं सामुदायिक पुलिस अधिकारी के तौर पर विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका नियुक्त किए जाएंगे. इसके अलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि, अग्निशमन, वार्ड पार्षद, पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद, कला व संस्कृति सहित विभिन्न विभाग के लोग शामिल होंगे. इस योजना के लिए बूंदी जिले में 17 स्कूल का चयन किया गया है. 
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget