एक्सप्लोरर

Ayodhya News: राज ठाकरे को बृजभूषण शरण सिंह ने दी चुनौती, बोले- माफी मांगो वरना अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा

Raj Thackeray In UP: कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है. राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं.

UP News: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Singh) ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से अयोध्या (Ayodhya News) आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है. राज ठाकरे (Raj Thackeray) 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं. सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए, जिनके खिलाफ उन्होंने जहर उगला है और अब वे अयोध्या आ रहे हैं. अगर वह बिना माफी मांगे आए तो मैं उनकी यात्रा का विरोध करूंगा.

कैसरगंज से है सांसद
सिंह ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे ने हमेशा उत्तर भारतीयों का विरोध किया है और यहां तक कि महाराष्ट्र में उन पर हमला भी किया है. बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बीजेपी सांसद हैं.

UP News: अखिलेश यादव का दावा- चुनाव में सिर्फ 3.5 लाख वोटों से पीछे थी सपा, चुनाव आयोग पर लगाया ये आरोप

बृजभूषण शरण सिंह ने किया सिलसिलेवार ट्वीट
आपको बता दें कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को सिलसिलेवार तीन ट्वीट करते हुए राज ठाकरे पर जुबानी हमला किया और उत्तर भारतीयों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की. उन्होंने ट्वीट किया, ''उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाले राज ठाकरे को अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं दूंगा. अयोध्या आने से पहले सभी उत्तर भारतीयों से हाथ जोड़कर माफी मांगे राज ठाकरे.''



सीएम से की अपील
बृजभूषण शरण सिंह ने दूसरे ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ को भी ठाकरे से ना मिलने की अपील की. उन्होंने ट्वीट किया, ''जब तक राज ठाकरे सार्वजनिक रूप से उत्तर भारतीयों से माफ़ी नहीं मांग लेते मेरा आग्रह है तब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को राज ठाकरे से नहीं मिलना चाहिए।''



ठाकरे परिवार के भूमिका पर उठाए सवाल
सांसद ने राम मंदिर आंदोलन में ठाकरे परिवार की भूमिका पर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने कहा, "राम मंदिर आन्दोलन से लेकर मंदिर निर्माण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद और आमजन की ही भूमिका रही है. ठाकरे परिवार का इससे कोई लेना देना नहीं"



बीते दिनों मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने देश भर में हो रहे लाउडस्पीकर विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देशों की सराहना की थी. जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि राज ठाकरे से बीजेपी के साथ हाथ मिला सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Politics: क्या शिवपाल यादव के साथ हाथ मिलाएंगे? AIMIM के नेता ने किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget