एक्सप्लोरर

Bhilwara News: भीलवाड़ा में तनाव के बाद STF और पुलिस बल तैनात, एक हमलावर गिरफ्तार, 8 नामजद की तलाश जारी

Bhilwara Crime News: एक हमलावर गिरफ्तार किया गया है, 8 को नामजद आरोपी बनाया गया है. एक आरोपी की पहचान होनी बाकी है. शुक्रवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट बंद रखने के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) के उपनगर सांगानेर में एक धार्मिक स्थल पर बैठे समुदाय विशेष के दो युवकों पर हमला कर उनकी बाइक आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है जबकि एक आरोपी की पहचान होनी बाकी है. 

एसपी ने क्या बताया
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले विभिन्न पोस्ट की प्रतिक्रिया में समुदाय विशेष के लोगों पर योजनाबद्ध ढंग से हमला किया था. पुलिस ने हमलावर कन्हैया पूरी को गिरफ्तार कर लिया है. नामजद हमलावर विनय प्रताप, लोकेश सिंह, राहुल माली, सत्तू माली सहित 8 लोगों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है. एक दुबले पतले व्यक्ति की पहचान होना अभी बाकी है.

पुलिस उपाधीक्षक ने क्या बताया
पुलिस उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि सुभाष नगर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 ,148 ,149 ,153 (क )307, 427 और 435 में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ आठ अन्य आरोपियों को नामजद किया है जबकि एक आरोपी नामजद होना बाकी है. 

रामचंद्र ने आगे बताया कि, यह भी जानकारी मिली है कि ये सभी लोग पहले सांगानेर कस्बे के कर्बला शरीफ पर गए थे मगर वहां दो ही व्यक्ति होने और पुलिस जवान के नजर आ जाने से अपने डंडे छिपाकर लौट आए और बस स्टैंड पर चार लोगों की पिटाई की. इसके बाद फिर दोबारा लौटकर गए और वहां मौजूद आजाद मंसूरी और सद्दाम खान की पिटाई करने के साथ-साथ इनकी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर लाइटर से आग लगा दी.

Baran News: नाजुक हालत में मिली मासूम बच्ची, दो महिला कांस्टेबल ने अपना दूध पिलाकर बचाई जान

अधिकारियों ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार सुबह अजमेर संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा, अजमेर पुलिस रेंज आईजी रूपेंद्र, जिला कलेक्टर आशीष मोदी और भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिद्धू ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ साथ सांगानेर कस्बे के हालात की भी जानकारी ली. सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घटना की रिव्यू मीटिंग करते हुए आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील भी की.

भारी संख्या में पुलिस तैनात
भीलवाड़ा जिले में शुक्रवार सुबह 6 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के साथ-साथ सांगानेर कस्बे में एसटीएफ के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. अजमेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक भंवर रणधीर सिंह, सुनील सिहाग, रामावतार चौधरी के साथ 50 से अधिक पुलिस सब इंस्पेक्टर सांगानेर में तैनात किए गए. भीलवाड़ा पुलिस और एसटीएफ के जवानों ने गुरुवार सुबह सांगानेर कस्बे में फ्लैग मार्च भी किया. सुबह सांगानेर के बाजार भी खुले हुए थे.

तय किया था कि अब हाथ चलेंगे
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इन सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले जाने वाली पोस्ट की प्रतिक्रिया में आपस में इकट्ठा होकर यह तय किया था कि इनकी जुबान चलती है अब हमारे हाथ चलेंगे और सभी नामजद 10 लोगों ने षडयंत्र पूर्वक चार लोगों की एक जगह पिटाई करने के बाद 2 लोगों पर हमला कर उनकी बाइक को आग लगाई थी. भीलवाड़ा पुलिस की तत्परता और प्रीवेंटिव एक्शन से ये हमलावर अपने मंसूबों में अधिक सफल नहीं हो सके.

Nautapa 2022: नौ दिन तपेगी धरती, 25 मई से शुरू होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी सूर्य की सीधी किरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget