एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर में हर दिन हो रही 20 करोड़ के सोने-चांदी की खरीदी, व्यापारियों बोले- तीन गुना ज्यादा हुआ व्यापार

दीवाली में भाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए भी ग्राहक सोना-चांदी की खरीददारी अभी से कर रहे हैं. कोरोना काल में सोना 50 हजार के करीब था, अब स्थिर होने के पीछे डॉलर का मजबूत होना भी एक वजह है.

Udaipur News: दो साल बाद दीपावली से पहले नवरात्रि में उदयपुर सराफा बाजार में बूम दर्ज किया गया. यहां रिकॉर्ड नवरात्रि के 9 दिनों में औसत प्रत्येक दिन 20 करोड़ रुपए के सोना-चांदी की खरीदारी हुई है. यह रिकॉर्ड इसलिए क्योंकि सावे शुरू होने वाले हैं और दीपावली त्यौहार, इससे पहले भाव में कुछ कमी होने के कारण लोग खरीदारी कर रहे हैं. कोरोना के दो साल को छोड़ उससे पहले सालों से तुलना करे तो इस नवरात्रि का बाजार तीन गुना ज्यादा बूम पर रह है. 

दो साल बाद शादियां, वर-वधु के लिए हो रही खरीदारी
सराफा एसोसिएशन के अनुसार कारोबार में तेजी की बड़ी वजह भावों में कमी है. इस हफ्ते की शुरुआत में एक किलो चांदी का भाव 58,570 और प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 47,760 रुपए रही, जबकि 1 सितंबर 2020 में चांदी 67,400 और जेवराती सोने का भाव 47,810 तक था. करीब 2-3 महीने से सोने के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव हो रहा है. दूसरी बड़ी वजह यह है कि दो साल कोरोनाकाल में शादियों के आयोजन बेहद सामान्य तरीके से हुए. तब बाजार बंद होने के चलते कई परिवार वर-वधू को ज्वेलरी नहीं दे पाए. वे लोग भी अब ज्वेलरी की खरीदारी कर रहे हैं. 

दीवाली में भाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए भी ग्राहक सोना-चांदी की खरीददारी अभी से कर रहे हैं. कोरोना काल में सोना 50 हजार के करीब था, अब स्थिर होने के पीछे डॉलर का मजबूत होना भी एक वजह है. सोना-चांदी को निवेश और बचत का माध्यम होने के साथ ही पारंपरिक महत्व भी है. वहीं राजस्थान सराफा संघ के संरक्षक इंदर सिंह मेहता ने बताया कि लंबे समय से चांदी की मांग कम हो रही थी जिससे इसकी कीमत में गिरावट दर्ज हो रही है. वहीं सोने के भाव मे ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं है. अभी मार्केट और बढ़ेगा.

1000 रुपए महंगा हो सकता है सोना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी सोना महंगा हो सकता है. इसके पीछे कारण है कि भारत में सोने का आयात कम हुआ है. इससे त्यौहार के समय मे प्रति 10 ग्राम 1000 रुपए सोने के भाव मे बढ़ोतरी हो सकती है. इसी संभावना के चलते लोग खरीदारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Kota Dussehra Mela: दो साल बाद हुए दशहरे मेले में दिखे अलग-अलग रंग, उमड़ी लाखों की भीड़, देखें तस्वीरें

Pm Awas Yojana: राजस्थान में पीएम आवास योजना में पिछड़े 12 जिले, तीन में नहीं हुआ कोई भी काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget