एक्सप्लोरर

Rajasthan Gangwar Video: फिर गैंगवार से दहला राजस्थान, दौसा में दो गैंग के बीच सरेआम लड़ाई, हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला

Rajasthan Gangwar: राजस्थान में गैंगवार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है. जोधपुर के बाद दौसा में दो गैंग के बीच की आपसी लड़ाई सड़क पर आ गई. गैंगवार का वीडियो वायरल हो रहा है.

Gangwar in Dausa: राजस्थान का दौसा बीच सड़क गैंगवार की घटना से दहल गया. मेहंदीपुर थाना क्षेत्र में दो गैंग वर्चस्व की लड़ाई के कारण आमने सामने हो गए. दो गैंग के बीच की लड़ाई में लाठी-डंडे पत्थर और सरिए जमकर चले. हमले में एक बदमाश बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल बदमाश जीप से टक्कर मारकर अपनी जीप को निकाल कर जान बचाने में सफल रहा. गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अचानक हुए गैंगवार से क्षेत्र के लोग घबरा गए.

गैंगवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों गैंग के बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि कुछ दिन पहले जोधपुर में बजरी माफियाओं के बीच हुई गैंगवार की घटना के बाद अब दौसा जिले का वीडियो सामने आया है. मेहंदीपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा ने 10 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और तलाश में जुट गई है. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया. बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा और विपक्षी गैंग के बीच काफी समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है.

पुलिस को बदमाशों ने दी सरेआम चुनौती

पुलिस सूत्रों ने बताया कि निरंजन गुरुवार को अपनी जीप में सवार होकर जा रहा था. इसी दौरान दूसरी गैंग के 8 से 10 बदमाशों ने निरंजन मीणा को घेर लिया. निरंजन मीणा की जीप को दूध की जीप के बीच में फंसा कर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. बदमाश निरंजन मीणा हमले के बीच अपनी जीप से बदमाशों की जीप को टक्कर मारकर भागने में कामयाब हो गया. सरेआम गैंगवार की घटना से पहले दोनों ही गैंग में सोशल मीडिया पर जुबानी जंग हुई थी और एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी गई थी. वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे दोनों गैंग के बदमाश एक दूसरे को रास्ते से हटाने की तैयारी में जुट गए. हिस्ट्रीशीटर निरंजन मीणा विपक्षी गैंग के घेरे में फंस गया. बदमाशों ने ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से निरंजन पर हमला किया. गैंगवार की घटना देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. 

Rajasthan Paper Leak: सरकारी टीचर निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड! 3 साल में 9वां केस होने से सियासी घमासान शुरू

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget