एक्सप्लोरर

Rajasthan Exit Poll 2023: सीएम अशोक गहलोत का दावा- 'एग्जिट पोल में कुछ भी आए, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी'

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में 199 सीटों के लिए गत 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ. तीन दिसंबर को मतगणना होगी. सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि राजस्थान में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने गुरुवार (30 नवंबर) को कहा कि चुनाव बाद एग्जिट पोल में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनेगी. उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान में उनके नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है तथा बीजेपी (BJP) का ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं रहा, इसलिए हमारी जीत होगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का आरोप लगाया तथा यह दावा भी किया कि आने वाले समय में बीजेपी के भीतर ‘समझदार लोग’ विद्रोह करेंगे.

राजस्थान में 199 सीटों के लिए गत 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ. तीन दिसंबर को मतगणना होगी. चुनाव नतीजों की संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा, ‘‘एग्जिट पोल कुछ भी आए, सटोरिये कुछ भी कह दें, मीडिया सर्वेक्षण में कुछ भी कहा जाए, मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी.’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि पांच राज्यों में भाजपा कहीं भी नहीं जीत रही है. उनका कहना था, ‘‘इस बार राजस्थान में जनता कांग्रेस की सरकार फिर से बनाएगी. यह पहली सरकार है जिसके खिलाफ सत्ता विरोधी माहौल नहीं है. मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक राय है, यहां तक कि बीजेपी का वोटर भी कहेगा कि मुख्यमंत्री ने काम करने में कोई कमी नहीं रखी है.’’

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

पीएम मोदी का प्रभाव अब नहीं रहा-सीएम गहलोत

गहलोत ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और केंद्र के मंत्रियों, सभी ने डराने वाली, तनाव पैदा करने वाली भाषा बोली. ये लोग राजस्थान में सरकार गिराने में विफल रहे, यह दर्द उनके दिल में छिपा हुआ है. इसलिए उन्होंने यह योजना बनाई कि किसी भी तरह से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार फिर नहीं बनने देना है.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह प्रयास सफल नहीं हुआ, इसलिए कांग्रेस की सरकार बनेगी. विधायकों और सांसदों से संबंधित एक अदालत की तरफ से राहुल गांधी को समन किए जाने पर गहलोत ने कहा, ‘‘राहुल जी पर जो लोग हमला बोल रहे हैं उनको 2024 में महंगा पड़ेगा. पीाएम मोदी का प्रभाव अब वो नहीं रहा जो पहले होता था.’’

सीएम गहलोत ने प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के एक कथित बयान का हवाला देते हुए कटाक्ष किया, ‘‘पीएम मोदी  ने गुजरात में 2017 के चुनाव में कहा था कि एक मारवाड़ी मुझे हराने के लिए आया है, मैं कहां जाऊंगा, मुझे जिताओ. अब दो गुजराती राजस्थान में आ गए, अब मैं कहता हूं कि भाइयों और बहनो मैं कहां जाऊंगा, मुझे जिताओ.’’ गहलोत ने कहा, ‘‘ मैं व्यक्तिगत रूप से किसी के खिलाफ नहीं हूं. मेरा मानना है कि लोकतंत्र में कार्यक्रम, नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर चुनाव होना चाहिए. गहलोत ने दावा किया, ‘‘आज नहीं तो कल, बीजेपी के समझदार लोग बगावत करेंगे. उन्हें बगावत करनी चाहिए. अगर बगावत नहीं करेंगे तो वो भी दोष के भागीदार होंगे.’’

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: जयपुर की इस सीट पर सबसे पहले और इस सीट का सबसे आखिर में आएगा रिजल्ट, इतने राउंड में होगी मतगणना?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget