एक्सप्लोरर

Rajasthan Elections 2023: चुनाव में वोट नहीं दिया तो की मारपीट, भरतपुर में प्रत्याशियों के समर्थकों ने ग्रामीणों पर किया हमला

Rajasthan Election 2023: भरतपुर में प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने प्रत्याशी को वोट नहीं देने पर लोगों पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट की है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 25 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ. इस बार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के अलावा कई निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं. अब मतदान होने के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन दिसंबर को होगा. तीन दिसंबर को कौन जीतेगा और कौन हारेगा, किसका भाग्य साथ देगा यह तो समय ही बताएगा, लेकिन मतदान होने के बाद कई इलाकों में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

दरअसल, कई जगह प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने प्रत्याशी को वोट न देने पर लोगों के साथ मारपीट की है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. बता दें कि दो दिन पहले भरतपुर जिले की नगर विधानसभा क्षेत्र के महरायपुर गांव में भी वोट नहीं देने को लेकर ग्रामीणों पर हमला किया गया है. महरायपुर गांव में आज भी शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है.  

15-20 लोगों ने किया हमला

वहीं धौलपुर जिले के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में कंचनपुर थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में वोट नहीं देने से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश ठाकुर पर हमला कर दिया. हमले में घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को  जिला अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं रविवार की देर शाम कुछ लोगों ने धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के पंजीपुरा गांव में लगभग 15-20 लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें 3 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तीन बच्चे भी हुए घायल

जानकारी के अनुसार बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के महुआ खेड़ा बाजार में कटिंग कराने गए दो चचेरे भाइयों से वोट नहीं देने को लेकर समर्थकों ने झगड़ा किया था. जैसे तैसे दोनों भाई अपना बचाव करते हुए घर पहुंचे, लेकिन देर शाम को लगभग 15-20 लोगों ने वहां पहुंच कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और फायरिंग भी की. इसके बाद मारपीट में लगभग 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. 

इन धाराओं में केस दर्ज

घायलों की पहचान 11 वर्षीय शिवा, 14 वर्षीय संदीप, 15 वर्षीय ललित, 25 वर्षीय रंजीत, 10 वर्षीय सुंदर, 22 वर्षीय जगन, 23 वर्षीय सचिन, 17 वर्षीय छोटू, 42 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई है. वहीं कंचनपुर थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पंजीपुरा गांव में मारपीट का मामला सामने आया है. वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर धारा 307 और 3/25 एससी-एसटी एक्ट के तहत ममाला दर्ज कर लिया गया है.  फिलहाल मामले की जांच सीओ ग्रामीण कर रहे हैं और 12 लोगों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget