एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी! ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे डीसीसी गुट के नेता, जानें वजह

Rajasthan Assembly Election: जोधपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी के राष्ट्रीय विभाग की ओर से अधिवेशन के आयोजन में संभाग के पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे लेकिन कई स्थानीय नेता नदारद रहे.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने का समय बाकी है. सूबे में बीजेपी और कांग्रेस की चुनावी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. जहां एक ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को रिपीट करने के लिए कोशिशों में जुटे है. कांग्रेस की ओर से जातीय समीकरण को साधने के लिए कई बोर्ड का गठन किया गया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है

बता दें कि राजस्थान के जोधपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी के राष्ट्रीय विभाग की ओर से अधिवेशन के आयोजन में संभाग के पदाधिकारी भाग लेने पहुंचे लेकिन स्थानीय विधायक जिला अध्यक्ष व अन्य कांग्रेस नेताओं ने इस कार्यक्रम से गायब रहे.

इस मामले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व  नियोजित था. हम ओबीसी मोर्चा के जरिए राजस्थान सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचना है.

राजस्थान में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने के उद्देश्य से आयोजन किया गया. इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का स्थानीय विधायक दोनों जिला अध्यक्षों ने बायकॉट किया है. हमने सभी को आमंत्रण दिया था आज कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्थानीय विधायक मनीष पवार को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन भी नहीं उठाया. ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शर्मा ने बताया कि DCC की ओर से हमें कभी भी सहयोग नहीं किया जाता है. हम लोगों को कभी भी सम्मान भी नहीं देते हैं. हमारे साथ भेदभाव किया जाता है.

वहीं ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि यह हमारा इंटरनल मामला है. हो सकता है कहीं ना कहीं मान सम्मान में कमी रही होगी. कांग्रेस पार्टी के दोनों जिला अध्यक्ष से मेरी बात हुई. विधायक से मेरी बात हुई कोई कारण रहा होगा. इसलिए वो लोग नहीं आए. लेकिन हम सब एकजुट है. डीसीसी के सदस्यों को भी थोड़ी नरमाई रखनी होगी. इस मामले में जोधपुर जिला अध्यक्ष उत्तर के सलीम खान ने बताया कि जिला अध्यक्ष की बिना अनुमति किसी तरह का कोई आयोजन नहीं होता है. हम लोगों के फोटो पोस्टर से जान बूझकर हटाये गए और ना ही किसी तरह से सम्मान दिया गया. इस मामले में जोधपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दक्षिण नरेश जोशी ने कहा कि मैं निजी काम के कारण वहां पर नहीं पहुंच सका था. हम लोगों के बीच कोई दूरियां नहीं है. मैं दो दिन से प्रदेश अध्यक्ष के साथ हूं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Weather News: राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget