एक्सप्लोरर

Rajasthan: शिक्षा विभाग अगले साल तक खोलेगा 2 हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल, 90 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने अगले एक साल में प्रदेश में 2 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का लक्ष्य तय किया गया है. 90 हजार से ज्यादा शिक्षकों (Teachers) की भर्तियां भी की जाएंगी.

Mahatma Gandhi English Medium Schools in Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेश में सरकारी 2 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल (Mahatma Gandhi English Medium Schools) खोलने की घोषणा की थी. इसे लेकर शिक्षा विभाग (Education Department) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अगले एक साल में प्रदेश में 2 हजार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का लक्ष्य तय किया गया है. अगले एक साल तक 90 हजार से ज्यादा शिक्षकों (Teachers) की भर्तियां भी की जाएंगी.

गांवों और शहरों में स्कूल खोलने का है प्रयास 
शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला को अध्यक्षता में सचिवालय में विभागीय समीक्षा बैठक में ये बात सामने आई. बैठक में कल्ला ने बताया कि राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 98 लाख से अधिक नामांकन हुए हैं, लेकिन हम नामांकन का लक्ष्य एक करोड़ तक पहुंचाना चाहते हैं. वर्ष 2023 शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले हम गांवों और शहरों में 2 हजार इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने का प्रयास कर रहे हैं. इन स्कूलों के लिए 10 हजार शिक्षकों की भर्तियां करने की कवायद तेज की गई है. 

सीएम के पास भेजी गई तबादला नीति
शिक्षा मंत्री ने कहा कि, आगामी दिनों में भर्तियों की संख्या और बढ़ेगी. विभाग में दिसंबर 2018 तक 64,706 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 24,966 पदोन्नतियां दी गई हैं. शिक्षा विभाग में 94,845 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है. प्रारम्भिक शिक्षा के अंतर्गत साढ़े 15 हजार पदों पर जिला परिषदों के माध्यम से इस महीने में नियुक्तियां कर दी जाएंगी. मंत्री कल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षकों की तबादला नीति विभाग ने तैयार कर के मुख्यमंत्री के पास भेज दी है. सीएम से मंजूरी के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर सरकार ने शुरू की तैयारी, मंत्री शकुंतला रावत ने दी बड़ी जानकारी

Bharatpur News: शहादत के 18 साल बाद BSF जवान को मिला शहीद का दर्जा, पत्नी को सौंपा गया प्रमाण पत्र

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget