एक्सप्लोरर

Rajasthan: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना को लेकर सरकार ने शुरू की तैयारी, मंत्री शकुंतला रावत ने दी बड़ी जानकारी

Rajasthan News: मंत्री शकुंतला रावत ने कहा है कि तीर्थ यात्रा के लिए जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी. यात्रा में पहली बार 20 हजार यात्रियों को देशभर के तीर्थ स्थलों तक ले जाया जाएगा. 

Rajasthan Senior Citizen Pilgrimage Scheme: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) प्रदेश में सरकारी खर्च पर 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक तीर्थ यात्रा करवाने जा रहे हैं. जिसमें 18000 वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के माध्यम से व 2000 वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा के माध्यम से तीर्थ यात्रा का करवाई जाएगी. धार्मिक तीर्थ यात्रा सितंबर-अक्टूबर में शुरू होनी है लेकिन उससे पहले तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा योजना के लिए देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat) ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर माह से प्रारंभ होने वाली वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में अब 70 वर्ष से अधिक आयु और 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजन यात्रा के दौरान अपने साथ एक सहायक साथ ले जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की यात्रा सुविधाजनक हो.  

मंत्री शकुंतला रावत ने की बैठक 
मंत्री शकुंतला रावत ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कक्ष में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना सलाहकार समिति की बैठक को संबोधित किया. इस बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य रणधीर सिंह, वीरेन्द्र पूनिया उपस्थित रहे जबकि इंद्रराज सिंह गुर्जर और रमेश पंड्या ने वीसी के जरिए सुझावों पर सहमति दी. बैठक में देवस्थान आयुक्त करण सिंह, संयुक्त शासन सचिव अजय सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

बढ़ाया गया है बजट 
देवस्थान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा में इस योजना के लिए 13 करोड़ से बजट बढ़ाकर 30 करोड़ किया है, वहीं यात्रियों की संख्या को भी 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए 2011 की जनसंख्या के आधार पर जिलों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है. इस यात्रा में एक दर्जन से ज्यादा तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा. मंत्री ने कहा कि समिति का सुझाव था कि प्रदेश के वृद्धाश्रमों से भी बुजुर्गों को यात्रा में शामिल किया जाए. पति और पत्नी में से किसी एक के आवेदन करने पर दोनों को पात्र माना जाए. साथ ही दिव्यांग बुजुर्गों को भी सहायक के साथ यात्रा की अनुमति मिले. सभी सुझावों को मानते हुए अधिकारियों को इन्हें शामिल करने के निर्देश दिए हैं.

जून से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि सितंबर-अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करने और सितंबर माह से यात्रा शुरू करना प्रस्तावित है. यात्रा में पहली बार 20 हजार यात्रियों को देशभर के तीर्थ स्थलों तक ले जाया जाएगा. इनमें से 18 हजार यात्रियों को ट्रेन व 2 हजार यात्रियों को वायुयान के जरिए तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा. जिन व्यक्तियों की आयु 1 अप्रैल 2022 तक 60 वर्ष पूरी हो गई है या 1 अप्रैल 1962 से पहले जिनका जन्म हुआ है, वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. गौरतलब है कि, वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना पड़ेगा. इसके अलावा आवेदक का जनाधार कार्ड भी बनवाना आवश्यक होगा.

ये भी पढ़ें:

Ajmer Sharif Dargah: अब अजमेर की इस दरगाह के मंदिर होने का दावा, जानिए 800 साल पुराने 'ढाई दिन का झोपड़ा' का इतिहास

Rajasthan में महंगाई की मार, रेस्तरां और कैफेटेरिया में खाद्य पदार्थों की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की हुई वृद्धि

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget