एक्सप्लोरर

Udaipur Tourism: पर्यटकों के लिए लॉन्च हुई ई-साइकिल, गाइड का भी करेगी काम, जानिए और क्या है खासियत

Udaipur: इस ई साइकिल की खास बात यह है कि ये साइकिल उन पर्यटन स्थलों के लिए गाइड करेगी, जहां पर्यटक नहीं जाते. यह सिंगल व्यक्ति के लिए होगी.

E-Cycle Launched In Udaipur: झीलों की नगरी उदयपुर (Udaipur) में सितंबर माह से टूरिस्ट सीजन शुरू होने वाला है. यानी जन्माष्टमी से यहां टूरिस्ट आना शुरू हो जाएंगे, लेकिन हर टूरिस्ट स्थल पर एक समस्या रहती है वह है ट्रास्पोर्टेशन. इसलिए एक पर्यटन स्थल से दूसरे पर जाने ने काफी कॉस्ट लगती है. इसलिए हर जगह बाइक इन रेंट शुरू हुई है, लेकिन इनमें भी रास्तों की समस्या होती है. गूगल के जरिए आप पर्यटन स्थल पर पहुंच तो जाएंगे, लेकिन उसके बारे ने जानकारी नहीं ले पाएंगे. क्योंकि इसके लिए चाहिए गाइड, लेकिन उदयपुर में अब इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया है. 

राजस्थान में पहली बार उदयपुर में एक कम्पनी ने ई-साइकिल लॉन्च की है. यह यूनिक है और इसके कई फायदे भी हैं. इसकी शुरुआत की है पुणे की एक कंपनी ये ई-साइकिल लेकर आई है. कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर जतिन गोहिल ने एबीपी न्यूज को बताया कि यह कापनी द्वारा ही बनाई गई साइकिल है. इसे कोई भी टूरिस्ट किराए पर लेगा तो हर बार ऐसा लगेगा कि शो रूम से उतरी है. हम इसे टूरिस्ट को दो तरह से रेंट पर देंगे. एक तो गाइडे. यानी साइकिल के साथ गाइड भी उनके साथ रहेगा.


Udaipur Tourism: पर्यटकों के लिए लॉन्च हुई ई-साइकिल, गाइड का भी करेगी काम, जानिए और क्या है खासियत

ई-साइकिल में लगा है टैबलेट
उन्होंने कहा  कि अगर यह नहीं करना चाहते हैं तो सेल्फ गाइडेड भी ले सकते हैं. सेल्फ गाइडेड में भी सुविधा है. सुविधा यह कि साइकिल में एक टैबलेट लगा होगा. ये रास्तों की जानकारी के साथ टूरिस्ट प्लेसेज के बारे में बताएगा. यानी उसकी हिस्ट्री और वर्तमान स्थिति. जतिन ने बताया की अभी शुरुआती तौर पर ई-साइकिल के लिए  उदयपुर के होटल्स से टाई अप किया है. ये टूरिस्ट प्लेसेज के अनुसार पैकेज से रेंट पर दी जाएगी. मान सकते हैं औसत एक हजार रुपये इसका चार्ज रहेगा.


Udaipur Tourism: पर्यटकों के लिए लॉन्च हुई ई-साइकिल, गाइड का भी करेगी काम, जानिए और क्या है खासियत

उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि ये साइकिल उन पर्यटन स्थलों के लिए गाइड करेगी, जहां पर्यटक नहीं जाते. यानी हिडन प्लेस ऑफ उदयपुर. यह सिंगल व्यक्ति के लिए होगी. साथ ही इस पर एक 10 साल से कम उम्र का बच्चा बैठ सकेगा. एक बार चार्ज में यह 80 किलोमीटर चलेगी. लोग इसे बुक करने के लिए Strode Experience की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. 

MP Election 2023: BJP का एक और चुनावी दांव, प्रदेश की 2800 अवैध कालोनियों होंगी लीगल, CM शिवराज आज करेंगे घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget