एक्सप्लोरर

MP Election 2023: BJP का एक और चुनावी दांव, प्रदेश की 2800 अवैध कालोनियों होंगी लीगल, CM शिवराज आज करेंगे घोषणा

MP Election 2023 News: शिवराज सिंह चौहान का 25 अगस्त को जबलपुर के तीन विधानसभा सीट में कार्यक्रम है. इनमें से दो विधानसभा सीटें बीजेपी ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस के हाथों गंवा दी थीं.

MP Elections 2023: बिल्डरों के जाल में फंसकर अवैध कालोनियों में अपना आशियाना बनाने वालों को शुक्रवार (25 अगस्त) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ी सौगात देने जा रहे हैं.राज्य की 28 सौ अवैध कालोनियों के लिए जबलपुर में सीएम चौहान आज से 'सुराज कॉलोनी योजना' का श्रीगणेश करेंगे. जबलपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रो में आज मुख्यमंत्री चौहान के बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं.

कहां कहां होगा शिवराज का रोड शो 

दरअसल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महाकोशल इलाके के एपिसेंटर जबलपुर में एक बार फिर चुनावी हुंकार भरने आ रहे हैं.जबलपुर की तीन विधानसभा सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम और रोड शो होंगे.सीएम जिन दो विधानसभा सीटों में रोड शो करने वाले हैं,उसमें 2018 के चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. 

बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र की पाटन विधानसभा सीट में आने वाले कटंगी क्षेत्र में लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहर की दो विधानसभा सीटों में रोड शो करेंगे.सीएम चौहान का रोड़ सो दोपहर 2 बजे पूर्व विधानसभा क्षेत्र के शीतलामाई मंदिर से शुरू होगा.पूर्व और उत्तर-मध्य विधानसभा में रोड शो के बाद शाम 4 बजे शहीद स्मारक ग्राउंड में सीएम एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे.इस दौरान सुराज कॉलोनी योजना के तहत प्रदेश की 28 सौ अवैध कालोनियों में विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी. 

बीजेपी का अग्रेसिव प्रचार अभियान

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक पार्टी हाई कमान ने जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश भर में अग्रेसिव प्रचार करने के निर्देश दिए हैं.खासकर 2018 के चुनाव में पराजित सीटों पर ज्यादा फोकस करने को कहा गया है.इसी वजह से आज 25 अगस्त को शिवराज सिंह चौहान का जबलपुर की जिन तीन विधानसभा सीट में कार्यक्रम रखा गया है,उसमें से दो बीजेपी ने 2018 के चुनाव में गंवा दी थीं. 

पार्टी ने बड़ी रणनीति के तहत जिन 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है,उसमें जबलपुर पूर्व सीट भी शामिल है.पार्टी को 2018 के चुनाव में यहां से 35 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त मिली थी.बीजेपी के पांच बार के विधायक और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर को कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने पराजित किया था.बीजेपी ने बड़ा रिस्क लेते हुए एक बार फिर अंचल सोनकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 

बीजेपी के बागी ने बिगाड़ा था खेल

इसके विपरीत जबलपुर उत्तर-मध्य सीट बहुत कम मार्जिन से बीजेपी के हाथ से फिसल गई थी.यहां से शिवराज सरकार में मंत्री शरद जैन को सिर्फ 578 वोट से पराजय मिली थी.बीजेपी से बागी भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया ने शरद जैन की राह में रोड़े अटका दिए थे.धीरज पटेरिया को 29479 वोट मिले, जिसके कारण कांग्रेस के विनय सक्सेना विजयी हो गए. 

जबलपुर की पाटन विधानसभा सीट 2018 के चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से छीन ली थी.पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने 2013 की हार का बदला लेते हुए कांग्रेस के नीलेश अवस्थी को पराजित किया था.विश्नोई ने 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें

MP News: सीएम शिवराज ने फिर की नया जिला बनाने की घोषणा, हनुमान लोक का विधि-विधान से भूमि पूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget