एक्सप्लोरर

Rajasthan News: अब जितना रिचार्ज उतनी मिलेगी बिजली, चोरी रोकने के लिए लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर

Rajasthan Electricity News: बाड़मेर जोन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. बाड़मेर जोन में करीब 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का प्रथम से प्रावधान रखा गया है.

Rajasthan Discom Department: राजस्थान में डिस्कॉम विभाग बिजली चोरी को रोकने के लिए बिजली के मीटर रीडिंग में गड़बड़ी के साथ लंबे समय से बिल वितरण नहीं होने की परेशानी झेल रहे उपभोक्ताओं को अब जल्द बड़ी राहत मिलेगी. क्योंकि जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से जल्द बिजली मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदल दिया जाएगा. स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है. स्मार्ट मीटर में खास बात यह है कि मोबाइल टीवी की तरह रिचार्ज करना होगा, जितना रिचार्ज उपलब्ध होगा उतनी ही बिजली मिलेगी.

जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी प्रमोद टाक ने बताया कि करीब 40 लाख स्मार्ट मीटर लगाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी. यह दो फेज में किया जाएगा. पहले फेज में 13 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे. राजस्थान के तीनों डिस्कॉम में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है. 2025 तक लोगों के घरों के बाहर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित है.

टेंडर जारी किया गया

मोबाइल की तरह रिचार्ज खत्म होने पर स्वतः ही बिजली कट जाएगी. जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से बाड़मेर जोन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं. बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर इन तीन जिलों में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए डिस्कॉम ने 767.94 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. इस टेंडर के जरिए जिस एजेंसी को टेंडर मिलेगा वह एजेंसी बाद में घरेलू मीटर स्थापित करने के साथ ही 10 साल तक का रखरखाव करेगी.

डिस्कॉम विभाग घाटे से जूझ रहा है, जिसको विभाग के डिजिटलीकरण किए जाने के बाद बिजली चोरी पर नियंत्रण कर डिस्कॉम को घाटे से बाहर निकालने की एक नई कोशिश की जा रही है. केंद्र सरकार ने 2025 तक स्मार्ट मीटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है. बाड़मेर जोन में 3 जिले हैं, जहां करीब 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का प्रथम से प्रावधान रखा है. हालांकि अकेले बाड़मेर जिले में 5 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन है.

रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत केंद्र सरकार यह बदलाव पूरे देश में कर रही है. मार्च 2025 तक प्रदेश के सभी जिलों में बिजली मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलना तय किया गया है. क्योंकि उसके बाद हर कनेक्शन को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलना है, जिसके बाद हर कलेक्शन को मीटर की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी. ताकि बिजली चोरी रोकने में डिस्कॉम सफल हो सके और घाटे से उबरने में सहायता मिल सके, जितना रिचार्ज होगा उतनी बिजली मिलेगी.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने से यह होंगे फायदे

  • बिजली चोरी पर लगाम लगेगी.
  • बिजली को लेकर अलर्ट मोबाइल पर मिलेगा.
  • बिजली उपभोक्ता उपभोक्ता का नियंत्रण रहेगा.
  • प्रीपेड सुविधा से रिचार्ज होगा. बिल भरने की परेशानी से निजात मिलेगी.मीटर रीडिंग को लेकर चल रही गड़बड़ी पूरी तरह से खत्म होगी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट घोषणा के दौरान किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री और आम लोगों को 100 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की थी. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिससे बिजली चोरी और मीटर रीडिंग में आ रही गड़बड़ी को रोकने और घाटे से उभरने में सहायता मिलेगी.

आरएन विश्नोई, अधीक्षण अभियंता, (आईटी), जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर जॉन के 3 जिले हैं. जहां पर डिस्कॉम विभाग स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए डिस्कॉम ने टेंडर जारी कर दिया. बाड़मेर जालौर और जैसलमेर में करीब 10 लॉक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगेंगे. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उस पर काम शुरू हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जानिए राजधानी जयपुर में आज कितने रुपये लीटर मिलेगा तेल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget