एक्सप्लोरर

'आपकी दादी क्या है...', राजस्थान विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत ने ऐसा क्या कह दिया? भड़के कांग्रेस नेता

Rajasthan Assembly: राजस्थान में विधानसभा का सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ऐसा कुछ कह बैठे, जिसके बाद सदन में पूरी कांग्रेस ही तिलमिला उठी.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा का सत्र चल रहा है. सत्र के दौरान बीजेपी नेता और मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि हर बार की तरह कांग्रेस ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था. इस बयान पर कांग्रेस के नेता भड़क गए और हंगामा करने लगे जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई.

अविनाश गहलोत ने सदन को जानकारी दी कि महिला एवं बाल विकास योजना के अंतर्गत हमने वर्किंग वुमन हॉस्टल बनाने के लिए 165 करोड़ के प्रस्ताव बनाकर दिया, जबकि कांग्रेस ने एक रुपया खर्च नहीं किया. वहीं, इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस नेता लगातार हंगामा करते रहे. प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने मंत्री की टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए कहा, ''यह क्या बकवास है? आपकी दादी क्या है. क्या मजाक बना रखा है. जो देश के लिए शहीद हुईं, उनके लिए इस प्रकार की बातें करते हैं. माफी मांगिए.''

सदन में लगातार होता रहा हंगामा

संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने ये कहकर मामला शांत करना चाहा कि दादी एक सम्माजनक शब्द है लेकिन ग़ुस्साए कांग्रेसी विधायकों ने उनकी बात नहीं सुनी और आसन तक पहुंचने की कोशिश करने लगे. हंगामा बढ़ता देख स्पीकर में सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित कर दी. सदन में जमकर हंगामा होता रहा. नारेबाजी और हंगामे के बीच एक बार फिर सदन की बैठक को 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा. 

माफी मांगें बीजेपी के मंत्री- डोटासरा

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सदन का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया और मांग की कि इस मामले में अविनाश गहलोत को माफी मांगनी चाहिए. गोविंद डोटासरा ने लिखा, ''इंदिरा गांधी का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत माफी मांगे.''

संसदीय आचरण का पालन करना चाहिए- डोटासरा

मीडिया से बातचीत में गोविंद डोटासरा ने कहा, ''बीजेपी को यह नहीं भूलना चाहिए कि संसदीय आचरण और मर्यादा जनादेश का पालन करने में है, अहंकार और किसी के अपमान में नहीं. विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी को लेकर बीजेपी सरकार के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय और संसदीय गरिमा को तार-तार करने वाली है.''

'नाकामी छिपाने के लिए करते हैं ऐसी टिप्पणी'

उन्होंने आगे कहा कि मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए. सदन में बीजेपी सरकार के मंत्री अपनी नाकामियां छिपाने के लिए देश के महान नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं. मुद्दों पर जवाब देने की जगह असभ्य भाषा से विपक्ष को उकसाकर गतिरोध पैदा करना एवं कुचलना चाहते हैं. कांग्रेस पार्टी इनकी तानाशाही के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ेगी.

(मनीष कुमार शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में उठा जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे का मामला, मंजू बाघमार ने कहा, 'इस हादसे को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget