एक्सप्लोरर

Rajasthan: विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान में एक्टिव हुई कांग्रेस, पार्टी स्थापना दिवस पर सीएम गहलोत करेंगे ये एलान

Rajasthan Election: राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस कई जिलों में जिला अध्यक्ष, ब्लॉक स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सकती है. लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी.

Rajasthan Congress News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार (Congress Govt) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तैयारी को लेकर एक्टिव मोड में आ गई है. कांग्रेस आलाकमान संगठन और राज्य सरकार में तालमेल बैठाने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर चर्चा और मंथन दोनों करने का प्लान बनाया है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोत गहलोत (Ashok Gehlot), कांग्रेस प्रभारी, कांग्रेस अध्यक्ष और सभी नेता शामिल होंगे.  

मुख्यमंत्री अशोत गहलोत राजस्थान बजट की घोषणा करने वाले हैं, विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस पर भी् चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. संगठन के नेताओं को उम्मीद जताई है कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश के सभी तबकों तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की जाएगी. इस कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने लिए कार्यकर्ताओं को कई अहम पदों पर नियुक्ति के साथ जिलों में अध्यक्ष की नियुक्ति बेहद अहम है.

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा करेंगें सभी नेताओं से मुलाकात
इस दौरान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी 3 दिन के दौरे पर जयपुर में रहेंगे, जहां वह 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर बैठक करेंगे. उसके बाद 29 दिसम्बर को पार्टी के सभी नेताओं से मिलने की बात सामने आई है. इसमें सभी विधायक और मंत्री शामिल है. रंधावा के लिए यह पहला मौका है जब वो प्रभारी बनने के बाद सभी से मुलाकात करेंगे. वहीं पार्टी प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि नए साल में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा हो जाएगी, इस बैठक में बजट पर चर्चा के साथ विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी पर भी मंथन होगा.

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द
प्रदेश में कांग्रेस संगठन के अनुसार कुल 43 जिले हैं, जिसमें से मात्र 13 जिलों में ही अध्यक्ष हैं. बाकि 30 जिले में निवर्तमान के सहारे काम चलाये जा रहे है. इस बीच कई ऐसे मौके आये जब जिलाध्यक्षों के नामों के घोषणा की मांग भी उठी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वहीं अब जब विधानसभा चुनाव में एक साल का समय बचा है तो संगठन में मांग और तेज हो गई. बिना जिला अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों के पार्टी चुनाव मैदान में कैसे जाएगी. पार्टी आलाकमान के जरिये भारत जोड़ो यात्रा के बाद से सब कुछ ठीक होने की बात कही गई थी, जिसको लेकर भी चर्चाओं और बैठकों का दौर शुरु होने वाला है. 

एक साल पहले 13 जगहों पर की गई थी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
वर्ष 2021 में कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने 13 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी. अलवर से योगेश मिश्रा, बारां से रामचरण मीणा, बाड़मेर से फतेह खान, बीकानेर शहर से यशपाल गहलोत, दौसा से रामजी लाल औढ़, जैसलमेर से उम्मेद सिंह तंवर, झालावाड़ से वीरेंद्र सिंह गुर्जर, जोधपुर ग्रामीण से हीराराम मेघवाल विधायक, जोधपुर शहर उत्तर से सलीम खान, जोधपुर शहर दक्षिण से नरेश जोशी, नागौर से जाकिर हुसैन गेसावत, राजसमंद से हरीसिंह राठौड़, सीकर से सुनीता गिठाला को जिम्मेदारी मिली थी. इनके बाद से अब तक किसी भी जिले में जिला अध्यक्षों और ब्लाक स्तर पर नियुक्ति नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें:

RPSC Paper Leak Case: पेपर लीक का मास्टर माइंड ढाका, राजनीति में भी मास्टर, कई नेताओं से है संबंध

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget