एक्सप्लोरर

RPSC Paper Leak Case: पेपर लीक का मास्टर माइंड ढाका, राजनीति में भी मास्टर, कई नेताओं से है संबंध

Rajasthan News: राजस्थान पेपर लीक मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में लीक का मास्टर माइंड सुरेश ढाका अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है.

Rajasthan Exam Leak Case:  राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस धीरे-धीरे अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. इस मामले में अनुसंधान अधिकारी एएसपी महेंद्र पारीक हैं जो पहले भी बड़े मामलों की जांच कर चुके हैं. हालांकि अभी इस मामले में पेपर लीक का मास्टर माइंड सुरेश ढाका (Master Mind Suresh Dhaka) अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. वही उसका साला सुरेश विश्नोई (Suresh Bishnoi)  तो पहले ही पुलिस की पकड़ से आ चुका है लेकिन जीजा ढाका फरार चल रहा है. आरोपी ढाका की सोशल मीडिया (Social Media)  प्रोफाइल को देखा गया तो सामने आया कि इसके कई राजनीतिक संबंध है. यहीं नहीं लग्जरी लाइफ (Luxury Life) को भी फोटो के जरिये दिखाया गया है. इसका नाम इससे पहले भी पेपर लीक प्रकरण में आ चुका है और जयपुर (Jaipur) में कोचिंग चलाता है. 

मास्टर माइंड सुरेश ढाका खुद को बताता है मोटिवेशनल स्पीकर 
मास्टर माइंड सुरेश ढाका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है. वो अपनी लग्जरी लाइफ के फोटो खींचकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डालता है. वो कभी खुद को पॉलिटिशियन बताता है तो कभी मोटिवेशनल स्पीकर (Motivational Speaker). सोशल मीडिया पर किये गए उसके कुछ पोस्ट को देखिये.

• मुझे नहीं पता कि मेरी लाइफ की स्टोरी क्या होगी लेकिन उसमें ये कभी नहीं लिखा होगा - "मैंने हार मान ली".
• मुझे कोई समझ पाया है तो वो मैं खुद हूं, बाकि तो सब सिर्फ अंदाजा लगा रहे हैं.
• जिनका जमीर नहीं बिकता, उनकी तस्वीरें बिकती है.
• परख न सकोगे ऐसी शख़्सियत है मेरी, में उन्ही के लिए हूं जो जाने कदर मेरी..
• लोग कहते है किस्मत में लिखे हुए फैसले बदला नहीं करते, लेकिन आप फैसले लेकर तो देखिए जनाब, क्या पता किस्मत ही बदल जाए.
• जिन्होंने आपका संघर्ष देखा है, सिर्फ वही आपके कामयाबी की कीमत जानते हैं अन्यथा औरों के लिए, आपकी किस्मत बहुत अच्छी है.
RPSC Paper Leak Case: पेपर लीक का मास्टर माइंड ढाका, राजनीति में भी मास्टर, कई नेताओं से है संबंध

कई नेताओं के साथ पार्टी मनाते हुए फोटो
पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका बड़ा राजनीतिक (Political) रसूख भी रखता है. इसके केवल राजस्थान के ही नहीं बल्कि देश के कई नेताओं के साथ पार्टी मानते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हुए है. यह भी कहा जा रहा है कि वो फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ाकर बेरोजगार युवाओं को अपने चंगुल में फंसाता था. शेयर किए फोटो से पता चल रहा है कि सुरेश ढाका की तगड़ी राजनीतिक पहुंच है. वो कई नेता और मंत्रियों का करीबी है. उसने मंत्रियों के साथ डिनर करते हुए फोटो अपलोड कर कर रखे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उसके लाखों में फॉलोअर्स (Followers) हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, राजस्थान के नागौर में कोर्ट शूटआउट का मारटरमाइंड पूरी गैंग के साथ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget