एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: BJP में फिर सामने आई अंदरूनी कलह, वसुंधरा गुट ने कहा- कई नेता CM बनने के लिए मुंह धोकर बैठे हैं

Rajasthan Politics: राजस्थान भाजपा (BJP) में अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आ गई है. वसुंधरा राजे गुट लगातार हमलावर होता दिख रहा है और अपने विरोधियों समेत विपक्ष पर निशाना साध रहा है.

Rajasthan Conflict in BJP: राजस्थान (Rajasthan) की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) का जन्मदिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल भी गर्मा रहा है. राजे गुट लगातार हमलावर होता दिख रहा है और अपने विरोधियों समेत विपक्ष पर निशाना साध रहा है. वसुंधरा राजे खेमे के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री राजपाल सिंह शेखावत (Rajpal Singh Shekhawat), पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक भवानी सिंह राजावत (Bhawani Singh Rajawat) ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक में ये दावा किया है कि केवल हाड़ोती ही नहीं पूरा राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सुशासन को याद कर रहा है. लोग अपनी तकदीर की बागडोर उनके हाथों में सौंपने को आतुर हैं. 

कमान वसुंधरा राजे को सौंप देनी चाहिए
भवानी सिंह राजावत ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया (Satish Poonia) और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कई नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए, 'कुछ लोग मुंह धोकर बैठे हैं' उनका राजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में उमड़ने वाले सैलाब को देखकर बुखार उतर जाएगा. इन लोगों को निराशा हाथ लगेगी, आने वाले समय में हाईकमान को सोच विचार कर राजस्थान की कमान वसुंधरा राजे को सौंप देनी चाहिए, नहीं तो प्रदेश में हमारा राज आने की कोई संभावना नहीं रहेगी. 

3 साल गहलोत और पायलट की लड़ाई में निकल गए
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन की तैयारियों के लिए आयोजित की गई बैठक में भवानी सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 साल गहलोत और पायलट की लड़ाई में निकल गए और अपने ही विधायकों को जैसलमेर और गुड़गांव के पांच सितारा होटलों में महीनों ठहराया है. अब पार्टी में विस्फोट के डर से जंबो मंत्रिमंडल, राजनीतिक नियुक्तियां और मुख्यमंत्री को सलाहकारों की घोषणा करनी पड़ी है. लेकिन, अब चाहे विधायकों को सोने में तोल दें, इस सरकार की विदाई तय है. 50 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को हास्यप्रद बताते हुए उन्होंने कहा कि 3 साल तक सरकार केवल 50 यूनिट बिजली का झुनझुना देती रही है लेकिन 2 बल्ब और 1 पंखे का बिल 50 यूनिट से ज्यादा आता है. बिजली के बिल इतने ज्यादा आने लगे हैं जिसके कारण लोग कनेक्शन लेना तो क्या किसान और आम आदमी अपने बिजली के कनेक्शन कटाने को मजबूर हो गए हैं.

उत्साहित हैं लोग 
भवानी सिंह राजावत ने कहा कि अच्छा होता अगर वसुंधरा राजे का जन्म दिवस समारोह कोटा में होता. मथुराधीश के दर्शन करके दशहरा मैदान में लाखों का जनसैलाब उमड़ता लेकिन तपोभूमि केसरिया पाटन का चयन वसुंधरा जी ने उचित समझकर किया है. जन्म दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह भरा हुआ है लोग बढ़ चढ़कर केशवरायपाटन जाने के लिए आतुर हैं. इस दौरान राजपाल सिंह शेखावत ने कहा कि, कोटा में कुमार सिटी के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है. प्रदेश दिवालियापन की ओर जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसे राजस्थान के लोगों के लिए BJP ने शुरू की हेल्पलाइन, जानें बड़ी बात

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, सेना भर्ती को लेकर की ये मांग 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd फेज में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget