एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने किसानों को दी बड़ी राहत, 70 हजार कृषि कनेक्शन देगा अजमेर डिस्कॉम

Ashok Gehlot: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न जिलों में जल्द ही 70 हजार कृषि कनेक्शन जारी करेगी. इसके लिए अजमेर डिस्कॉम ने तैयारियां शुरू कर दी है

Rajasthan Government: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला किया है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में जल्द ही 70 हजार कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे. इसके लिए अजमेर डिस्कॉम ने तैयारियां शुरू कर दी है. सभी कार्मिकों को यह कार्य प्राथमिकता से करने का ऑर्डर दिया गया है. अजमेर बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने डिस्कॉम मुख्यालय पर आयोजित बैठक में सीनियर ऑफिसर्स को निर्देश दिए कि किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

डिस्कॉम इस साल 70 हजार से ज्यादा कृषि कनेक्शन जारी करेगा. उन्होंने सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में तय लक्ष्य पूरे करने के लिए जुट जाने के निर्देश दिए. उन्होंने बताया कि निगम 7 हजार से ज्यादा कनेक्शन जारी कर चुका है. शेष कनेक्शन भी जल्द दिए जाएंगे. सीएम अशोक गहलोत के निर्देशों की पालना करते हुए डिस्कॉम सभी 12 सर्किलों में अभियान के रूप में कृषि कनेक्शन जारी करेगा.

गांव-ढाणियों में बदलेंगे खराब मीटर

प्रबंध निदेशक निर्वाण ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 3 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों, गांवों, ढाणियों की फीडर वाईज सघन चैकिंग करें. उनमें खराब मीटर, जले हुए मीटर, बिना ढक्कन के मीटर और अन्य डिफेक्टिव मीटर को तुरंत प्राथमिकता से बदलें. जिन सर्किल में छीजत अधिक है उनमें कमी लाना और सभी वृत्तों में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें. उन्होंने हर सप्ताह आयोजित होने वाली फीडर इंचार्ज बैठक की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से लेने और कार्ययोजना और टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि निगम हित में बेहतर परिणाम आएं.

होटल-ढाबों की करेंगे जांच

प्रबंध निदेशक ने सभी वरिष्ठ लेखाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्राधीन सभी सब डिवीजन में जाकर कृषि कनेक्शनों के जले हुए मीटरों की स्थिति, पीडीसी बकाया राशि वसूली, छीजत, राजस्व में बढ़ोतरी और बिलिंग के अनुसार राजस्व प्राप्ति की मॉनिटरिंग करे साथ ही कार्यवाही से उच्च अधिकारियों को अवगत कराएं. सभी होटलों, ढाबों, इण्डस्ट्रीज और बडे उपभोक्ताओं की नियमित रूप से सतर्कता जांच करें. कृषि कनेक्शनों के स्वीकृत भार से बड़े हुए भार की जांच करें और उनके अनुसार बीलिंग करना सुनिश्चित करें.

बिजली फ्री योजना पर जोर

प्रबंध निदेशक निर्वाण ने निर्देश दिए कि सर्विस लाईन से संबंधित सभी लंबित घरेलू कनेक्शन तत्काल जारी करें. अघरेलू, एसआईपी, पीएचईडी, स्ट्रीट लाईट और अन्य कनेक्शन भी प्राथमिकता के साथ जारी किया जाना सुनिश्चित करें. राज्य सरकार की 50 यूनिट बिजली फ्री योजना को साकार करने के लिए समय पर बिलिंग करना सुनिश्चित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकें. बैठक में वित्त निदेशक एम.के. गोयल, तकनीकी निदेशक ए.के. जागेटिया, सचिव प्रशासन एन.एल राठी, मुख्य लेखा नियंत्रक एस.एम. माथुर, कंपनी सचिव नेहा शर्मा, टीए टू एमडी राजीव वर्मा, सभी संभागीय मुख्य अभियंता, मुख्य लेखाधिकारी, वरिष्ठ लेखाधिकारी और सभी वृत्तों के अधीक्षण अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

कृषि कनेक्शन में लापरवाही पर एईएन सस्पेंड

प्रबंध निदेशक निर्वाण ने बताया कि समीक्षा के दौरान सामने आया कि कृषि कनेक्शन जारी करने में सूरजगढ़ एईएन राकेश विजय लगातार कोताही बरत रहे हैं. कार्य में लापरवाही करने पर उन्हें तत्काल निलम्बित कर दिया गया है. अब उनका मुख्यालय चीफ इंजीनियर झुंझुनू कार्यालय रहेगा. डिस्कॉम एमडी ने सभी अफसरों को सख्त हिदायत दी है कि कृषि कनेक्शन को टॉप प्रायोरिटी पर रखें.

Vice President Election 2022: झुंझुनू के किसान के बेटे जगदीप धनखड़ को NDA ने बनाया उम्मीदवार, जानें- इनके बारे में सबकुछ

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत बोले- देश में हिंसा और तनाव का महौल चिंताजनक, पीएम मोदी से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget