एक्सप्लोरर

Rajasthan Cabinet Expansion: भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, जानिए मेवाड़ के 17 विधायकों में से किसे मिल सकता है मौका?

Rajasthan Cabinet राजस्थान में आज (30 दिसंबर) को भजनलाल शर्मा मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. ऐसे में मेवाड़ की 28 विधानसभा सीटों में से जीते 17 विधायकों में किसे मंत्री बनने का मौका मिलेगा?

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में लंबे इंतजार के बाद आज भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. ऐसे में मेवाड़ की 28 विधानसभा सीटों में से जीते बीजेपी के 17 विधायकों में मंत्री कौन बनेगा इसकी चर्चा जोरों पर है. मुख्य चर्चा तो यह है कि जैसे दिग्गजों को हटाकर मुख्यमंत्री का नया चेहरा लाया गया वैसे ही कैबिनेट में भी न हो. ऐसे में अगर कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया जाएगा तो मेवाड़ में दिग्गजों की जगह कौन हो सकता है?

उदयपुर
उदयपुर जिले में 6 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है. इसमें उदयपुर शहर से रिकॉर्ड मतों से जीते ताराचंद जैन और वल्लभनगर विधानसभा से उदयलाल डांगी विधायक बने हैं. पुराने चेहरों की बात करें तो उदयपुर ग्रामीण से फूल सिंह मीणा तीसरी बार जीते, झाडोल से बाबूलाल खराड़ी चौथी बार जीते, सलूंबर से अमृतलाल मीणा तीसरी बार जीते हैं. 
 
राजसमंद
राजसमंद जिले में चारों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. इसमें नए चेहरे के रूप में नाथद्वारा सीट से विधायक बने विश्वराज सिंह मेवाड़ और राजसमंद सीट से दीप्ति किरण माहेश्वरी जीती हैं. वहीं दिग्गज नेताओं में भीम से चौथी बार हरी सिंह रावत और कुंभलगढ़ से सुरेंद्र सिंह ने तीसरी जीत दर्ज की है.
 
चित्तौड़गढ़
चित्तौड़गढ़ जिले की पांच में से चार सीटों पर बीजेपी जीती, जिसमें सभी दिग्गज नेता हैं. इनमें निंबाहेड़ा से श्री चंद कृपलानी, बेगू से सुरेश धाकड़, कपासन से अर्जुन जीनगर और बड़ी सादड़ी से गौतम दक है. इनके अलावा नए चेहरे में प्रतापगढ़ सीट से पहली बार हेमंत मीणा विधायक बने, डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा सीट से शंकरलाल ढेचा जीते. दिग्गज चेहरों में बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा से बीजेपी ने तीसरी बार जीत दर्ज की और यहां कैलाश चंद्र मीणा जीते हैं. 
 
नए चेहरों में इनकी चर्चा तेज
इन 17 विधायकों में नए चेहरे काफी है, लेकिन इनमें भी कुछ नाम मंत्रिमंडल के लिए चर्चाओं में आगे हैं. 17 सीटों ने एक मात्र महिला विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी को मंत्री बनाया जा सकता है, क्योंकि दिवंगत किरण माहेश्वरी यही से विधायक रही और मंत्री भी थीं. दीप्ति इन्हीं की बेटी हैं. वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता को हराने वाले मेवाड़ पूर्व राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का भी नाम चर्चाओं में है.
 
इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने ताराचंद जैन का नाम भी आगे है. वहीं दिग्गज नेताओं में फूलसिंह मीणा, बाबूलाल खराड़ी, श्रीचंद कृपलानी, हरी सिंह रावत, कैलाश मीणा का नाम चर्चाओं में सबसे आगे है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
Embed widget