एक्सप्लोरर

Pushkar Fair: पुष्कर सरोवर घाट पर जगमगाएंगे 1.5 लाख दीप, CM गहलोत की मौजूदगी में होगा दीपदान

Rajasthan New: International Pushkar Fair 2022 में राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और परंपराएं देखने को मिलेंगी. कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

International Pushkar Fair 2022: राजस्थान का विश्व विख्यात अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला (Pushkar Mela) आगामी 1 से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) इस मेले का शुभारंभ करेंगे. इस साल प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या की तरह जगतपिता ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम होगा. यहां सीएम गहलोत की मौजूदगी में पवित्र पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया जाएगा. करीब डेढ लाख दीपों से घाट जगमगाएंगे.

एक नवंबर की सुबह मानगढ़ धाम में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने के बाद सीएम गहलोत शाम 4.15 बजे टेंपल सिटी पुष्कर (Temple City Pushkar) पहुंचेंगे. यहां जगतपिता ब्रह्मा मंदिर (Brahma Temple) जाकर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. यहां गैन्ट्री प्लाजा एवं रैम्प का लोकार्पण करने के साथ ही सैलानियों के लिए हैलिकाप्टर राइडिंग का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद मेला ग्राउंड पहुंचकर पुष्कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे. यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के बाद घाट पहुंचकर दीपोत्सव में भाग लेंगे. पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान करेंगे. सीएम का करीब 3 घंटे पुष्कर में रूकने का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

मेहमानों के लिए सजा मेला ग्राउंड
पुष्कर मेले की ख्याति सात समंदर पार भी है. ऐसे में हर साल यहां लाखों देसी-परदेसी मेहमान मेले का आनंद लेने आते हैं. इन मेहमानों के लिए सरकार ने माकूल बंदोबस्त किए हैं. मेले में राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति और परंपराएं देखने को मिलेंगी. कई तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. सतोलिया, गिल्ली-डंडा जैसे परंपरागत खेलों के साथ लोक कलाकारों की प्रस्तुति होती है. इस बार हेलीकॉप्टर राइडिंग व पतंग उत्सव खास होगा.

जानें कब क्या होगा-

1 नवंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड पर पूजा, झंडारोहण, नगाडा वादन के साथ मेले की शुरूआत की जाएगी. सैंड आर्ट फेस्टिवल भी होगा. सुबह 10.30 बजे से मेला ग्राउंड पर माण्डना प्रतियोगिता और छात्राओं का ग्रुप डांस होगा. इसके बाद सुबह 11 बजे लोकल और विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच होगा. शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान, रंगोली, महाआरती, पुष्कर अभिषेक और कैण्डल बेलून (मेक ए विश) तथा शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वीणा कैसेट्स कल्चरल परफॉर्मेंस और सरोवर पर फायर वर्क होगा.

2 नवंबर, बुधवार को सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वाक होगी. सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक वाटर वर्क पंप हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक मेला ग्राउंड पर लंगड़ी टांग, सतोलिया मैच एण्ड गिली डण्डा लोकल और विदेशी खिलाड़ियों के बीच होगा. शाम 7 बजे से मेला ग्राउंड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नॉर्थ जोन कल्चरल सेण्टर की ओर से होगा.

3 नवंबर, गुरुवार को सुबह 8 बजे से वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड पर लोकल और विदेशी खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच, सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड पर पतंग प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल रस्साकशी, वॉलीबॉल एवं कबड्डी तथा शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर कल्चरल परफॉर्मेंस वेस्ट जोन और नोर्थ जोन की ओर से होगा.

4 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से मेला ग्राउंड तक आध्यात्मिक यात्रा, दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल, शाम 4 बजे शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार का शुभारंभ, शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर लोकल आर्टिस्ट द्वारा वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल तथा सायं 7 बजे जयपुर घाट पर भजन संध्या, पुष्कर सरोवर पर दीपदान एवं महा आरती तथा मेला ग्राउंड स्टेज पर कबीर यात्रा और कबीर कैफे लाइव कन्सर्ट होगा.

5 नवंबर, शनिवार को सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउंड पर लगान स्टाईल क्रिकेट मैच, सुबह 11 से शाम 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार, सुबह 11 बजे मेला ग्राउंड पर मूंछ प्रतियोगिता, सुबह 11.30 बजे मेला ग्राउंड पर विदेशी पर्यटकों के बीच पगड़ी और तिलक प्रतियोगिता, दोपहर एक बजे मेला ग्राउंड पर इंटर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला, शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट, पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती और शाम 7 बजे मेला ग्राउंड पर गुलाबो सपेरा का कल्चरल परफॉर्मेंस ग्रुप होगा.

6 नवंबर, रविवार को सुबह 6.30 बजे सांझी छत पर नेचर वॉक, सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 10.30 बजे मेला ग्राउंड पर महिलाओं की मटका रेस, सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार, सुबह 11.30 बजे से मेला ग्राउंड पर महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, शाम 4 से 7 बजे वाटर वर्क पम्प हाउस पर सैंड आर्ट प्रतियोगिता, शाम 6 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर वॉइस ऑफ पुष्कर लोकल आर्टिस्ट एवं पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती तथा शाम 7 बजे मेला ग्राउंड स्टेज पर बेस्ट ऑफ राजस्थान के तहत विविध राजस्थानी नृत्यों व कलाओं के आयोजन होंगे.

7 नवंबर, सोमवार को सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैण्ड आर्ट, रात 10.30 बजे मेला ग्राउंड पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सुबह 11 से सायं 8 बजे तक शिल्पग्राम पर हैण्डीक्राप्ट बाजार, शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर घाट पर महा आरती, शाम 7 बजे मेला ग्राउंड पर बॉलीवुड नाइट एवं आतिशबाजी होगी.

8 नवंबर, मंगलवार को सुबह 8 बजे वाटर वर्क्स पम्प हाउस पर सैंड आर्ट, सुबह 9 बजे मेला ग्राउंड पर समापन समारोह के तहत मेगा कल्चरल इवेंट, पुरस्कार वितरण, ग्रुप डांस, कला जत्था, जेल और पुलिस बैंड, मटका रेस, बोरी रेस, स्पून रेस, टग ऑफ वार आदि के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. सुबह 11 से 8 बजे तक शिल्पग्राम पर शिल्पग्राम हैण्डीक्राप्ट बाजार लगेगा. शाम 6 बजे पुष्कर घाट पर महा आरती होगी.

Chhath Puja 2022: जोधपुर में छठ पूजा का भव्य आयोजन, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह, महिलाओं ने गाए गीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget