एक्सप्लोरर

Rajasthan: राजस्थान के मंत्री अशोक चांदना पर कार्यक्रम के दौरान फेंके गए जूते-चप्पल, सामने आया वीडियो

पुष्कर में राज्यमंत्री अशोक चांदना पर गुर्जर समाज के लोगों ने जूते-चप्पल फेंक दिए. वे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के लिए सीएम की तरफ से भेजा गया श्रद्धांजलि संदेश पढ़ रहे थे.

Minister Ashok Chandna News: राजस्थान (Rajasthan) की टेंपल सिटी पुष्कर में 12 सितंबर सोमवार को गुर्जर आरक्षण समिति के सुप्रीमो रहे स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन करने से पहले आयोजित गुर्जर महासम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ. मंच पर मौजूद अतिथि नेताओं को नकारते हुए समाज के लोगों ने जमकर विरोध किया. प्रदर्शनकारी सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाने लगे.

लोगों ने फेंके जूते-चप्पल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भेजा गया श्रद्धांजलि संदेश पढ़ रहे खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) पर गुर्जर समाज के लोगों ने जूते-चप्पल फेंक दिए. घटना के वक्त मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Om Birla), सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पुत्र और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot), देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत (Shakuntala Rawat), बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore), कर्नल के पुत्र विजय सिंह बैंसला (Vijay Singh Bainsla) सहित कई नेता मौजूद थे. अचानक हुई इस घटना से अजमेर (Ajmer) जिला प्रशासन और पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. कई नेता मंच से उतरकर रवाना हो गए. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी के बीच सुरक्षित बाहर निकाला. इस महासम्मेलन में भाग लेने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से गुर्जर समाज के लाखों लोग पुष्कर पहुंचे थे.

चांदना बोले- 'तुम्हारे जैसे बहुत देखे हैं'

मंच पर सीएम का संदेश पढ़ते वक्त हंगामा और नाराजगी देख चांदना बेहद आहत हुए. कुछ देर बाद उनका सब्र टूट गया और विरोध करने वालों को सख्त लहजे में जवाब देते हुए बोले कि 'तुम्हारे जैसे बहुत देखे हैं मैंने.' इसके बाद वे यह कहकर बैठ गए.

पुष्कर में हुई घटना से आहत अशोक चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा कि 'आज एक अद्भुत नजारा देखने को मिला. 72 शहीदों के मारने के आदेश देने वाले (तत्कालीन मंत्रिमंडल सदस्य) राजेन्द्र राठौड़ साहब के मंच पर आने पर तालियां बजी और जिनके परिवार के लोग आंदोलन में जेल गए उन पर जूते फेंके गए. जिस मंच पर जूते फेंके गए उस पर शहीदों के परिवारजन बैठे थे. कम से कम उनका तो ख्याल कर लेते. कर्नल साहब की अंतिम स्मृति को ऐसे कलंकित करने वाले लोग कितना दूर तक जाएंगे यह तो वक्त बताएगा.'

'समाज से गद्दारी बर्दाश्त नहीं'

अशोक चांदना के साथ पुष्कर में हुई घटना के बाद गुर्जर समाज के लोगों ने घटना का फोटो वीडियो शेयर करते हुए जमकर आरोप लगाए. लोगों ने लिखा कि समाज के साथ गद्दारी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. गुर्जर समाज के लोग इस बात से नाराज थे कि अशोक चांदना ने सचिन पायलट का साथ नहीं दिया. 

Rajasthan News: अकेले ही पदयात्रा पर निकले BJP प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सियासी गलियारों में मची हलचल

Rajasthan News: आसमान से आफत बनकर गिरी 'मौत की बिजली', 7 लोगों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget