एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, सिमकार्ड से रचता था साजिश

Rajasthan News: पाकिस्तान के लिए सिम कार्ड से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चलाकर साजिश करने वाले एक अपराधी को राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस एजेंसी ने गिरफ्तार किया है.

Rajasthan CID Intelligence Agency: राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस एजेंसी ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक शातिर अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वह पाकिस्तानी आकाओं के लिए सेना के जवानों को हनी ट्रेप करने के लिए सिम कार्ड से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का खेल रचता था. महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की ओर से राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी. इसी निगरानी के दौरान जानकारी में आया कि भीलवाड़ा में बेमाली निवासी नारायण लाल गाडरी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से निरंतर सम्पर्क में है, उक्त संदिग्ध को जासूसी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने के चलते गिरफ्तार किया है.

यह आरोपी विभिन्न मोबाइल कंपनियों के सिमकार्ड जारी करवाकर पाक हैंण्डलिंग अफसरों द्वारा भारतीय मोबाइल नंबरों से सोशल मीडिया अकाउंट संचालन हेतु उपलब्ध करवाने के आरोप में पिछले दिनों मुकदमा दर्ज कर 14 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. जो न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है, इस प्रकरण में अनुसंधान के दौरान पाया गया कि नारायण लाल द्वारा पाक हैण्डलिंग अफसर के इशारे पर किये जा रहे जासूसी के कामों में मदद करता था. वह दिल्ली में संजय कॉलोनी भाटी माईस निवासी भागचन्द पुत्र बल्लूराम की सहायता कर रहा था और भागचन्द भी पाक हॅण्डलिंग अफसर के सम्पर्क में रहते हुए जासूसी कार्यों में लिप्त था.

पाकिस्तान का निवासी है आरोपी भागचंद

दिल्ली से संदिग्ध को तलब कर पूछताछ की गई तो सामने आया कि भागचन्द का जन्म पाकिस्तान में हुआ था जो 22 साल की उम्र में परिवार सहित वीजा लेकर साल 1998 में दिल्ली में आ कर रहने लगा. साल 2016 में भारत की नागरिकता प्राप्त कर ली और दिल्ली में ही टैक्सी चलाने व मजदूरी का कार्य करने लगा. भागचन्द के रिश्तेदार और अन्य परिजन पाकिस्तान में रहते है, जिनके माध्यम से भागचन्द 3-4 सालों से पाकिस्तानी हैण्डलिंग अफसर के संपर्क में था. 

Bharatpur: भरतपुर में राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक के लिए 50 हजार खिलाड़ियों का पंजीयन, 3 हजार 33 टीमों में होगी भिड़ंत

एमडीएच मसाले के पैकेट में सिमकार्ड मुंबई भेजे

भाटी माईस बाजार से खरीदकर सिमकार्डों को फोन में लगाकर आये हुए ओटीपी शेयर कर पाकिस्तान में भारतीय मोबाईल नंबर से सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए वाट्सएप एवं सिंग्नल एप डाउनलोड करवाता था. उसके बाद सिमकार्डों को पाक हैण्डलिंग अफसर के कहे अनुसार बच्चों के कपड़ों में छिपाकर व एमडीएच मसालों के पैकेट के साथ एक पार्सल के द्वारा मुंबई भिजवाये गये थे. भागचन्द द्वारा पाक हैण्डलिंग अफसर के चाहे जाने पर 2-3 साल पूर्व भी अपने नाम से सिमकार्ड कार्ड खरीद कर पाकिस्तानी हैंण्डलर को वाट्सएप डाउनलोड करवाया था और उसके सम्पर्क में था. अब पाक हैंण्डलिंग अफसर द्वारा भिजवायी गई धनराशि अपने पेटीएम के माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त करने पर भागचन्द को गिरफ्तार किया गया है.

Ajmer News: ग्रामीण ओलंपिक खेलों की तैयारियों में जुटा अजमेर, खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
राजस्थान बनेगा पूरे साल वेडिंग डेस्टिनेशन! दिया कुमारी का बड़ा ऐलान- जयपुर-उदयपुर के बाहर भी होंगी शादियां
RTO की कार्रवाई से नाराज बस मालिक ने खुद पर छिड़का डीजल, समय रहते बचाया गया, देर तक मचा हंगामा
RTO ने काटा चालान तो रोने लगा प्राइवेट बस मालिक, की आत्महत्या की कोशिश, देर रात तक काटा बवाल
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
NEET UG रिजल्ट के कुछ घंटे बाद छात्र ने की खुदकुशी! सीकर में फंदे से लटका मिला शव; जांच शुरू
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका
'बीमारी में जीवनसाथी की देखभाल न करना क्रूरता है', राजस्थान हाई कोर्ट ने मंजूर की तलाक याचिका

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget