एक्सप्लोरर

राजस्थान में उपचुनाव को लेकर बड़ी रणनीति, इन पांच सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का क्या है प्लान?

Rajasthan By Poll 2024: राजस्थान में पांच सीटों पर उपचुनाव होंगे. कांग्रेस दो सीटों पर गठबंधन से चुनाव लड़ेगी और तीन पर खुद के प्रत्याशी उतारेगी. बीजेपी पांच सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

Rajasthan By Poll: राजस्थान के पांच विधायक सांसद बन गए हैं. उनकी सीटों पर अब उपचुनाव होंगे. हालांकि, किसी सांसद ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है. उससे पहले ही कांग्रेस और बीजेपी में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. कांग्रेस दो सीटों पर गठबंधन से चुनाव लड़ेगी और तीन पर खुद के प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है.

इसके साथ ही बीजेपी पांच सीटों पर अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. दौसा और देवली उनियारा सीट पर बीजेपी पुरुष को टिकट देने की तैयारी कर रही है. खींसवर और झुंझुनू पर महिला को मैदान में उतार सकती है.

चौरासी सीट पर किसी अन्य की तैयारी है. वहीं, कांग्रेस दौसा और झुंझनूं विधानसभा सीट पर महिलाओं को टिकट दे सकती है. देवली उनियारा से युवा नेता नरेश मीणा या श्योराज सिंह गुर्जर को टिकट दे सकती है. दोनों दल कार्यकर्ताओं पर फोकस कर रहे हैं.

कांग्रेस की क्या है स्थिति ?

पांच विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में चौरासी सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी, खींवसर विधानसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल, झुंझुनूं से बिजेंद्र सिंह ओला की बेटी या किसी दूसरे चेहरे पर पार्टी दांव लगा सकती है. दौसा से मुरारी लाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल या नमोनारायण मीणा पर दांव लगा सकती है. वहीँ देवली-उनियारा सीट पर पूर्व छात्र नेता नरेश मीणा या पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष राजकीय महाविद्यालय लालसोट श्योराज सिंह गुर्जर को टिकट दे सकती है. इन सभी सीटों पर अभी पार्टी मंथन कर रही है. जल्द ही इसपर फैसला होगा.

बीजेपी की क्या है स्थिति ?

बीजेपी पांच विधान सभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर तैयारी कर रही है. पार्टी सूत्रों की मानें तो बीजेपी कोई बड़ा बदलाव नहीं करने वाली है. खासकर दौसा से किसी युवा ब्राह्मण चेहरे को मैदान में उतार सकती है. देवली उनियारा में जिस तरह से विजय बैंसला काम कर रहे हैं उनपर ही पार्टी मुहर लगा सकती है. हालांकि, कई और नेता टिकट चाह रहे हैं मगर अभी उनपर कोई विचार नहीं है. खींवसर और चौरासी विधानसभा सीट पर बीजेपी पुराने चेहरे पर मुहर लगाएगी. झुंझुनूं विधान सभा सीट पर बीजेपी किसी दिग्गज जाट नेता पर मुहर लगा सकती है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान से इन पांच नेताओं को क्यों मोदी कैबिनेट में मिली जगह, जानें इसके पीछे का सियासी समीकरण

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
नागौर: सरपंच चुनाव हारीं चिड़ी देवी, गांव ने दिल खोलकर दिए 25 लाख रुपये
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
फारूक अब्दुल्ला से नाराज अजमेर दरगाह के दीवान, पाकिस्तान को घेरा
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में 3 और गिरफ्तार, अब तक पकड़े गए 22 आरोपी
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget