एक्सप्लोरर

राजस्थान से इन पांच नेताओं को क्यों मोदी कैबिनेट में मिली जगह, जानें इसके पीछे का सियासी समीकरण

Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी सरकार की कैबिनेट में राजस्थान से जुड़े पांच सांसदों को जगह दी गई है. जाट, क्षत्रिय, एससी और ओबीसी समीकरणों को साधने के लिए ये फैसला लिया गया है.

PM Modi Swearing In Ceremony: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में राजस्थान से पांच सांसदों को जगह दी गई है. इन सभी के माध्यम से जातीय समीकरण को साधने की पूरी कहानी लिखी गई है. राजस्थान में इस बार बीजेपी को सिर्फ 14 सीटें मिली हैं.

इसलिए इस मंत्रिमंडल के माध्यम से एक बड़ा संदेश दिया गया है. जहां, गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट, भूपेंद्र यादव को कैबिनेट, अर्जुन राम मेघवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और भागीरथ चौधरी को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. वहीं, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले अश्विनी वैष्णव ने भी मंत्री पद की शपथ ली. बता दें, अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं. 

पिछली बार भी इसी तरह का जातीय समीकरण साधा गया था. क्योंकि इस बार जाट नेता और राज्यमंत्री रहे कैलाश चौधरी चुनाव हार गए हैं. राजस्थान में बीजेपी की तरफ से सिर्फ एक ही जाट भागीरथ चौधरी को चुनाव में जीत मिली है. शेखावटी और नागौर से सभी जाट प्रत्याशी चुनाव हार जाने के बाद जाट वोटर्स के लिए एक बड़ा संदेश भागीरथ के माध्यम से दिया गया है.

मारवाड़ और क्षत्रियों को संदेश
राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. मारवाड़ में क्षत्रिय वोटर्स को बड़ा संदेश दिया गया है. वर्ष 2019 में भी गजेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी.

राजस्थान में बीजेपी के तीनों क्षत्रिय प्रत्याशियों को जीत मिली है. महिमा सिंह को राजसमंद, राव राजेंद्र सिंह को जयपुर ग्रामीण और गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर से जीत मिली है. इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है. उसके बाद क्षत्रिय नेताओं में एक नाराजगी लोकसभा चुनाव में देखी गई. जिसका असर भी कुछ सीटों पर पड़ा भी है. इसलिए गजेंद्र सिंह शेखावत के जरिये एक बड़ा संदेश दिया गया है.

एससी वोटर्स पर पूरा फोकस

अर्जुन राम मेघवाल को इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ दिलाई गई है. इनके जरिये बीकानेर और उसके आसपास के क्षेत्रों में इसका असर पड़े पूरा फोकस किया गया है. राजस्थान में बीकानेर को छोड़कर बीजेपी सभी सुरक्षित सीटें हार गई है. धौलपुर-करौली, गंगानगर जैसी सीटें बीजेपी थोड़े मार्जिन से हार गई है. इसलिए प्रदेश में एससी वोटर्स के लिए एक बड़ा संदेश देने की तैयारी है.

पूर्वी राजस्थान में बड़ा संदेश

अलवर से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले भूपेंद्र यादव को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है. पूर्वी राजस्थान की पांच में से चार सीटों पर बीजेपी की हार हुई है. सिर्फ अलवर ही बच पाई है. इसलिए पूरी राजस्थान में यादव और अन्य ओबीसी वोटर्स पर अपनी पकड़ बनाने के लिए भूपेंद्र को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई है. 

यह भी पढ़ें: Watch: रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव हारने पर दोस्त ने कराया मुंडन, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- 'राजपूत ने राजपूत के लिए...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget