एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी-कांग्रेस के संगठन में बदलाव को लेकर खींचतान! जातिगत समीकरण बैठाने पर 'माथापच्ची'

Rajasthan News: राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी में बदलावों की मांग हो रहे हैं. BJP OBC-MBC वोटों को साधने के लिए नया अध्यक्ष लाना चाहती है, कांग्रेस में पूर्वी राजस्थान से अध्यक्ष बनाने की मांग है.

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव के बाद अब राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों में बदलाव को लेकर खींचतानी शुरू हो गई है. चूंकि, विधानसभा चुनाव के बाद से ही यहां पर दोनों दलों में बदलाव की तैयारी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से नहीं हो पाया. कांग्रेस ने जाट नेता गोविन्द सिंह डोटासरा के अध्यक्ष कार्यकाल का एक्सटेंशन कर दिया और बीजेपी ने सीपी जोशी को ही आगे बढ़ा दिया. जबकि, यहां पर बीजेपी के संगठन में बदलाव की मांग कर रहे थे.

अब लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां पर बड़ा नुकसान हुआ है, इसलिए बदलाव को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. वहीं, कांग्रेस ने भी बदलाव की बात शुरू कर दी है. मगर, बड़ी बात यह है कि जातिगत समीकरण पर काम अभी नहीं हो पाया है. इसे लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है.

बीजेपी में क्या है तैयारी ?
राजस्थान में बीजेपी के चार अध्यक्षों को देखें तो अशोक परनामी, मदन सैनी, सतीश पूनियां और अब सीपी जोशी काम कर रहे है. यहां पर बीजेपीने ओबीसी अध्यक्ष बनाया तो विधानसभा और लोकसभा के दोनों चुनाव में बड़ी जीत मिली थी. राज्य में इस बार बीजेपी ने सीएम और अध्यक्ष दोनों ही ब्राह्मण को बना दिया. इसका असर पिछड़े वर्ग और एससी वोटर्स पर पड़ा. 

पूरा पूर्वी राजस्थान और शेखावाटी में बीजेपी चुनाव हार गई. जिसे लेकर अब किसान और ओबीसी  साधने के लिए बीजेपी किसी ओबीसी या एमबीसी को अध्यक्ष बना सकती है. इसके साथ ही एससी, एमबीसी और ओबीसी को साधने के लिए बीजेपी में मंथन जारी है. इसे लेकर कई नेताओं के नाम पर सहमति बनाई जा रही है. माथापच्ची शुरू हो गई है. सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा है.

कांग्रेस में क्या है तैयारी ?
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का कार्यकाल पूरा होने वाला है. इसके लिए अब यहां पर नए अध्यक्ष को लाया जाएगा. कांग्रेस में ही कुछ लोग अभी गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष के रूप में देखना चाह रहे हैं. लेकिन, पूर्वी राजस्थान में मिली जीत के बाद कांग्रेस में कई लोग पूर्वी राजस्थान से अध्यक्ष  की मांग कर रहे हैं. शेखावटी के बाद कांग्रेस मेवाड़ की तरफ़ भी देख रही है. 

चूंकि, सचिन पायलट के बाद गोविंद सिंह डोटासरा को अध्यक्ष बनाया गया था. गोविन्द सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली दोनों विधान सभा सदस्य हैं. इसलिए किसी विधायक को ही प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की बात की जा रही है.

ये भी पढ़ें: नागौर जिले में बच्चों के झगड़े में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, 17 लोग घायल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget