एक्सप्लोरर

नागौर जिले में बच्चों के झगड़े में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी डंडे, 17 लोग घायल

Nagaur News: नागौर के मेड़ता सिटी में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडों और पत्थरों से झड़प हुई। 17 लोग घायल हुए, जिनमें से 8 को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Rajasthan Nagaur Clashed: राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी के पिछला वास इलाके में शुक्रवार रात को मामूली विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई. दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गये जमकर लाठी डंडों से वार किए. पत्थरबाजी भी हुई. वहीं तलवार से भी हमला किया गया. जिसमे दोनो पक्षो के महिला सहित पुरुष (17) घायल हो गए. जिसमे से 8 गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया. 

जहां अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है. घायलों के आंख, सिर, हाथ, छाती पर चोट है. पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. वही मेड़ता सिटी में हिंदू संगठन ने धरना दे दिया है. मांग की है कि पुलिस से असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के साथ इनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है.

24 लोगों को किया है राउंडअप
नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि बीती रात मेड़ता सिटी के बीचला बास में दो पक्षों में बच्चों को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ. जिसमें दो पक्षो में लाठी डंडों से वार किए गए. इस झगड़े के दौरान पत्थरबाजी भी हुई. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 लोगों को राउंडअप किया है. अन्य लोगों की तलाश जारी है. शांति व्यवस्था को लेकर 10 पुलिस थानाधिकारी, 2 डिप्टी एसपी व आरएसी के जवानों को तैनात किया गया है.

मारपीट और पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं युवक
जानकारी में यह सामने आया है कि बच्चों के बीच लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों में दो दिनों से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि एक पक्ष बाइक तेज चलने को लेकर नाराज था. जिस पर शुक्रवार की देर रात एक पक्ष में जमकर दूसरे पक्ष के मकान पर पत्थरबाजी की दोनों ही पक्षों में जमकर लाठी भाटा जंग शुरू हो गई. एक दूसरे पर लाठियां से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. मारपीट के दौरान किसी ने वीडियो बनाया है जो सामने आया है. जिसमें मारपीट और पत्थरबाजी करते हुए युवक दिख रहे हैं. मारपीट के दौरान क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

कई थानों की पुलिस सहित RAC के जवानों को तैनात किया गया. दो पक्षों के बीच हुए. झगड़े व मारपीट में घायल हुए. 17 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमे से 8 गंभीर घायलों को जोधपुर एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया. गंभीर घायलों का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा है

दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई
मेड़ता सिटी के विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने अपना वीडियो जारी कर कहा है कि में किसी कारण की वजह से क्षेत्र से बाहर हूं. बीती रात मेड़ता सिटी में हुई. अप्रिय घटना की जानकारी मिली है. इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले के संदर्भ में उच्च अधिकारियों से मेरी बात हुई है.

शहर के शांतिपूर्ण वातावरण में सामाजिक द्वेष उत्पन्न करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ऐसी घटना की पुर्नावृत्ति ना हो निर्देश दिए हैं. इस घटना में जो भी संधिध दोषी हैं. उन सबको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. शहरवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: जोधपुर पुलिस ने चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल किए बरामद, आप भी ऐसे खोज सकते है खोया हुआ फोन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget