एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान के नए जिलों पर अब 7 अगस्त को फैसला, CM गहलोत बोले- 'इससे आमजन को राहत मिलेगी'

Rajasthan New District: सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने नए जिलों के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की है.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के नए जिलों को लेकर अंतिम फैसला सात अगस्त को किया जाएगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि प्रदेश में तीन नए संभाग और 19 नए जिलों के गठन से आमजन को राहत मिलेगी. प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से प्रशासनिक व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. नए जिले बनने से प्रदेश का विकास अधिक तेज गति से हो सकेगा. उन्होंने कहा कि नए जिलों के सम्बन्ध में पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में गठित कमेटी का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया गया था. 

इस कमेटी की अनुशंसा पर प्रदेश में और जिले भी गठित हो सकेंगे. उन्होंने कहा " मंत्रिमंडल की बैठक में नवगठित जिलों के सीमांकन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया. सात अगस्त को प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में इन जिलों का विधिवत रूप से स्थापना कार्यक्रम आयोजित होगा. राज्य की जनसंख्या और  भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए नई प्रशासनिक इकाइयों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. जिलों का आकार बड़ा होने से जहां कलेक्टर्स को प्रशासनिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं पुलिस अधिकारियों को भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में परेशानी होती है."
 
नए जिलों के लिए 2000 करोड़ रुपये
सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने नए जिलों के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण की है. जिलों का आकार जितना छोटा होगा, उतनी ही प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी. राज्य में बड़े स्तर पर सरकारी विद्यालय, पीएचसी, सीएचसी, पटवार सर्किल, उप तहसील, तहसील, उपखंड कार्यालय और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय आदि खोले गए हैं.  विगत साढ़े चार वर्ष में 1284 नए गांव बनाए गए हैं. 96 पटवार मंडल, 32 भू-अभिलेख निरीक्षक सर्किल, 125 उप तहसील, 85 तहसील, 35 उपखंड कार्यालय, 13 एडीएम कार्यालय और एक सहायक कलेक्टर कार्यालय खोला गया हैं.  वहीं, 1035 नए पटवार मंडल बनाने की घोषणा की गई है. 

राज्य में 19 नए जिले अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, गंगापुरसिटी, जयपुर, जयपुर (ग्रामीण), केकड़ी, जोधपुर, जोधपुर (ग्रामीण), कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीम का थाना, फलौदी, सलूम्बर, सांचैर एवं शाहपुरा बनाए गए हैं.  डीडवाना-कुचामन जिले में मिनी सचिवालय भवन तैयार होने तक जिला कलक्टर कार्यालय अस्थाई रूप से डीडवाना से संचालित किया जाएगा.  वहीं, भिवाड़ी मुख्यालय पर वर्तमान में स्थापित जिला स्तरीय कार्यालय यथा-पुलिस अधीक्षक, जिला परिवहन अधिकारी, जिला उद्योग केन्द्र आदि यथावत कार्य करते रहेंगे.  खैरथल-तिजारा में नवीन कार्यालयों की स्थापना होगी.  

Rajasthan News: जोधपुर पुलिस ने जारी की इनामी अपराधियों की नई सूची, इन बदमाशों के नाम हैं शामिल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
राजस्थान में पंचायत-नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर, 15 नवंबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी
जोधपुर: जेल से भी बदतर हालात! कैदियों और परिवारों की बदहाली, जर्जर क्वार्टर और शौचालय की भारी कमी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget