एक्सप्लोरर

Rajasthan News: पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए समिति गठित, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह को बनाया गया संयोजक

Rajasthan Politics: राजस्थान में बीजेपी सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार की तरफ से किए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय कैबिनेट समिति का गठन किया है. स्वास्थ्य मंत्री को इसका संयोजक बनाया है.

Rajasthan News: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पूर्व की गहलोत सरकार ने 19 नए जिलों का ऐलान किया था. साल 2023 के अगस्त में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत सीएम थे. इस दौरान उन्होंने राज्य में 19 नए जिलों का ऐलान किया था. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाई. साथ ही कांग्रेस सरकार ने कई फैसले भी लिए थे. अब राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली नवगठित बेजीपी सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की तरफ से किए गए निर्णयों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय कैबिनेट  समिति का गठन किया है. इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है.

आधिकारिक आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल के 20 जनवरी के फैसले के अनुपालन में गठित इस समिति में स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह को संयोजक बनाया गया है. इसमें संसदीय मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और सार्वजनिक निर्माण मंत्री मंजू बाघमार को सदस्य बनाया गया है. समिति तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.समिति अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से लिए गए दो तरह के फैसलों की समीक्षा करेगी. समिति एक अप्रैल 2023 से 14 दिसंबर 2023 के दौरान मंत्रिमंडल और विभागीय स्तर पर किए गए निर्णयों की समीक्षा करेगी. समिति का प्रशासनिक विभाग मंत्रिमंडलीय सचिवालय होगा. समिति अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी.

राजस्थान में पहले 33 जिले थे

प्रदेश में इससे पहले अजमेर, अलवर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर ये 33 जिले थे.

राजस्थान के 19 नए जिले

बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलोदी, सलूंबर, सांचौर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा जिले शामिल किए गए हैं.  

ये भी पढ़ें: Kota Weather Today: कोटा में मौसम ने फिर ली करवट, सर्दी के साथ बढ़ी ठिठुरन, छाया घना कोहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget