एक्सप्लोरर

Kota Weather Today: कोटा में मौसम ने फिर ली करवट, सर्दी के साथ बढ़ी ठिठुरन, छाया घना कोहरा

Kota Weather Update: कोटा संभाग में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा था, लेकिन आज सुबह से ही एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में मौसम लगातार बदलता दिख रहा है. कोटा संभाग में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढता जा रहा था, लेकिन आज सुबह से ही एक बार फिर सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, कोहरा भी छाया रहा जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. स्कूली बच्चे भी सुबह ठिठुरते हुए सर्दी में स्कूल पहुंचे.

दो दिन बारिश व ओलों की चेतावनी
आज से कोटा में एकाएक मौसम परिवर्तन देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार, कोटा संभाग में 3 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है. जबकि 4 फरवरी को कोटा संभाग में कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने व कहीं-कहीं आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. कोटा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 5 फरवरी को कोटा संभाग में बादल गरजने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.

4 दिन से तापमान में हो रही थी बढ़ोतरी 
कोटा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी देखने को मिल रही थी. 28 जनवरी के बाद से ही गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता गया. 29 जनवरी को मिनिमम टेंपरेचर 12.6 पहुंच गया. जबकि अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रिकार्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई और वह 13.1 रहा. 31 जनवरी की बात करें तो अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री पर पहुंच गया. इसी तरह 1 फरवरी को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पर पहुंच गया. तीखी गर्मी देखने को मिल रही थी, उसके बाद 2 फरवरी को अचानक फिर से मौसम ने करवट ली और सर्दी बढ गई.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: IAS दुल्हन को मिला IPS दूल्हा, हेलीकॉप्टर से हुई विदाई तो जुट गई भीड़, जानें कहां है पोस्टिगं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget