एक्सप्लोरर

राजस्थान उपचुनाव: सभी सीटों पर बगावत की 'आग', BJP अध्यक्ष बोले- 'सब कंट्रोल हो जाएगा'

Rajasthan By-Election 2024: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले कुछ जगहों पर बगावत हो रही है. दो सीटों पर तो पूर्व BJP उम्मीदवार ही निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं.

Rajasthan Assembly Bypolls 2024: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसके लिए अभी तक BJP ने 6 सीटों पर नाम की घोषणा कर दी है. रोचक बात यह है कि कुछ पर खुलकर तो कुछ पर आंतरिक तौर पर बगावत के सुर तेज हो गए हैं. दो सीटों पर पूर्व बीजेपी प्रत्याशियों ने उपचुनाव लड़ने की ताल ठोक दी है. वहीं, तीन पर अभी कांग्रेस के टिकट का इंतजार है. 

बाकी एक सीट पर भितरघात की तैयारी है. ऐसे में 13 नवंबर को मतदान से पहले बगावत की बात सामने आ रही है. चुनौती बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ गई है. हालांकि, मदन राठौड़ ने भरोसा जताया है कि कंट्रोल हो जाएगा. एक दो दिन में चीजें पटरी पर आ जाएंगी, कोई परेशानी की बात नहीं है. सारी बातें पार्टी आलाकमान की जानकारी में हैं.

राजस्थान की इन सीटों पर खुलकर विरोध
झुंझुनूं विधानसभा सीट पर बीजेपी के घोषित प्रत्याशी का खुलकर विरोध हो रहा है. पूर्व प्रत्याशी रहे बबलू चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. पिछली बार यहां से राजेंद्र भांबू ने बगावत की थी. यहां पर अभी कांग्रेस ने टिकट घोषित नहीं किया है. 

रामगढ़ विधानसभा सीट से पिछली बार भाजपा प्रत्याशी रहे जय आहूजा के समर्थकों ने बिगुल बजा दिया है. उनके समर्थन में मंडल अध्यक्षों ने इस्तीफ़ा भी दे दिया है. ये वो दो सीटें हैं जहां पर भाजपा कई बार से चुनाव हार रही है.

यहां भी बगावत की चिंगारी
देवली उनियारा सीट से पिछला चुनाव लड़ चुके विजय बैंसला के समर्थक विरोध में है. एक समर्थक तो पानी की टंकी पर चढ़ गया था. बड़ी मुश्किल से वो उतरकर आया. घोषित प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर का विरोध लगातार हो रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा के बाद यहां की तस्वीर साफ होगी.

सलूम्बर सीट पर भी नरेंद्र मीणा ने खुलकर विरोध किया है. दौसा पर अंदरखाने जगमोहन मीणा का विरोध हो रहा है. गुर्जर और ब्राह्मण समाज के लोग अभी कांग्रेस प्रत्याशी के नाम का इन्तजार कर रहे हैं. खींवसर विधानसभा सीट पर खुलकर विरोध तो नहीं है लेकिन वहां पर एक पुराना राजनीतिक परिवार समर्थन में नहीं दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan By Poll 2024: उपचुनाव के लिए कांग्रेस की जरूरी बैठक कल, किस सीट पर किसकी दावेदारी?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
जयपुर: पेटीज खाने के बाद छात्र की मौत, स्कूल के बाहर प्रदर्शन
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 41 जिलों में तय हुआ आरक्षण
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर
राजस्थान में बिजली विभाग का फैसला, FRT कार्मिकों को मिलेगा 30 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget