एक्सप्लोरर

Rajasthan: देहात जिला कांग्रेस की बैठक में हुआ हंगामा, नेताओं के समर्थक आमने सामने, पढ़ें पूरी खबर

Rajasthan Politics: देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमें राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल के साथ कई लोग मौजूद रहे.

Rajasthan News: देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में टिकट पाने वाले नेताओं की लाइन लगी रही. अपने-अपने नेताओं के समर्थन में उनके कार्यकर्ता भी बैठक में पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी. उसके बाद सभी नेताओं के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में जोरदार हंगामा किया. कई बार कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए. ऐसे में वहां पहुंचे मंत्री गोविंद राम मेघवाल को भी पुलिस घेरे में वहां से निकाला गया.

देहात जिला कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रखी गई, जिसमें प्रदेश चुनाव कमेटी के सदस्य राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव जुबेर खान , पीसीसी सचिव संदीप पुरोहित बैठक में पहुंचे. मीडिया से बातचीत में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटवाया. 1947 में आजादी मिली और 1948 में महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान की सौगंध खाकर गए वह नाथूराम गोडसे के नारे लगा रहे हैं.

मंत्री मेघवाल ने कहा कि देश में दंगा करवाने वाले नेताओं को मंत्री बनाया जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला और कहा कि यह देश का पहला प्रधानमंत्री है जो सबसे ज्यादा झूठ बोलता है. जो भ्रष्टाचार में लिप्त है. 500 करोड़ के राफेल को इन्होंने 1600 करोड़ में खरीदा है. मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीजेपी ने आरएसएस के लोगों को संवैधानिक पदों पर बैठा दिया, जिससे संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता भी खत्म हो गई. यह पहला प्रधानमंत्री है जो 9 साल में एक बार भी मीडिया के सामने सवालों का जवाब देने नहीं आया. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं और प्रजातंत्र सुरक्षित नहीं है. हम राज की लड़ाई के साथ संविधान को बचाने की लड़ाई भी लड़ रहे हैं, उन्होंने राहुल गांधी का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी का जहां पसीना गिरेगा, वहां हम खून बहा देंगे. डेमोक्रेसी को जिंदा रखेंगे, तभी आम आदमी सुरक्षित रह सकता है और देश सुरक्षित रह सकता है.

'बीजेपी के मुंह में राम बगल में छुरी है'
कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान ने कहा कि जिताऊ टिकाऊ और वफादार को ही टिकट मिलेगा. पूछे गए सवाल नहीं सहेगा राजस्थान के मामले पर उन्होंने कहा कि 100 यूनिट फ्री बिजली नहीं सहेगा, 2000 यूनिट बिजली किसानों को फ्री लागू करना, चिरंजीवी नहीं सहेंगे, इन्होंने देश में जहर फैला दिया है. इनके द्वारा फैलाया जहर सहन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी से यहां के हालातों को अवगत करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्या बर्दाश्त नहीं करेंगे बाहर के लोग यहां आकर यात्रा निकाल रहे हैं. यह राजस्थान का अपमान है.  इन्होंने न्यायिक संस्थाओं के साथ हस्तक्षेप किया जो ठीक नहीं. यह राम की बात करते हैं हमारे नेताओं के दिल में राम बसते हैं जबकि उनके मुंह में राम और बगल में छुरी है.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- 'राजस्थान की सरकार कोई काम...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget